Tuesday, June 16, 2026
- Advertisement -

डीएम, एसपी ने थाना दिवस में शिकायतें सुनी, रजिस्ट्रर का निरीक्षण किया

  • जमीन संबंधी मामलों में मौके पर जाकर निस्तारण के निर्देश दिए

जनवाणी ब्यूरो |

नजीबाबाद: डीएम रमाकांत पांडेय व एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने थाना दिवस में पहुंच कर शिकायत रजिस्ट्रर का निरीक्षण किया और मौके पर आयी शिकायतों को सुनकर उनके तत्काल निराकरण के निर्देश दिए। थाना दिवस में मात्र दो शिकायतें दर्ज की गई। डीएम व एसपी ने शिकायतों के निस्तारण के लिए मौके पर जाने तथा गुणवत्ता के आधार पर ही उनके समाधान के निर्देश दिए।

डीएम रमाकांत पांडेय ने कहा कि पराली जलाने की शिकायतों पर तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं उन्होंने महिला अपराध रोकने व शस्त्र धारकों के लायसेंस रिनूवल पर बल दिया।

शनिवार को दोपहर बाद डीएम रमाकांत पांडेय व एसपी डा. धर्मवीर सिंह थाना नजीबाबाद पहुंचे। डीएम रमाकांत पांडेय ने थाना दिवस में शिकायत रजिस्ट्रर का अवलोकन किया और दर्ज शिकायतों के संबंधों की जानकारी ली। एसएसआई सिमरजीत कौर ने डीएम व एसपी को बताया कि दो शिकायतें दर्ज की गई है और उनके निस्तारण के लिए मौके पर संबंधित लेखपाल व पुलिस टीम को भेजा गया है।

डीएम व एसपी ने निर्देश दिए कि जमीन, मकान संबंधी विवादो के मामलों में मौके पर जा कर ही सच्चाई सामने आती है और तभी सही समाधान हो सकता है। कागजी निस्तारण का कोई लाभ नहीं है।ऐसी शिकायतों को गंभीरता से लेकर समाधान कराए। एसपी डा.धर्मवीर सिंह ने थाने की साफ सफाई रखने व स्वच्छता की आवश्यकता पर भी बल दिया।

डीएम रमाकांत पांडेय ने बाद में मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि आने वाले समय में त्यौहारों को देखते हुए महिलाओं की सुरक्षा के प्रति पुलिस को और अधिक जागरूक रहने के आदेश दिए गए है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पराली जलाने के मामले में प्रशासन शिकायत आने पर सख्त कार्रवाई करने को बाध्य होगा।

वहीं उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने शस्त्रों के लायसेंस ले रखे हैं उनका यदि रिनूवल होना है तो रिनूवल करा ले वहीं जिन शस्त्र लायसेंस धारकों के खिलाफ कोई मुकदमा है तो उसके शस्त्र निरस्त करने की संस्तुति के निर्देश पुलिस को दिए गए है। वहीं उन्होंने दबंगों को चिन्हित करने, गुंडा एक्ट के मामलोंं में यदि पहले कोई वांछित है और वह जिले में रह रहा है और अब भी दंबगई से काम कर रहा है तो उनको जिलाबदर की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Lifestyle News: समय से पहले सफेद बालों से छुटकारा, अपनाएँ योगासन का सहारा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 (21...

Gold-Silver: लगातार तेजी पर ब्रेक, सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: लगातार दो सत्रों की तेजी...

UP News: गाजियाबाद के गोविंदपुरम स्थित बाबा मार्केट में लगी आग, घंटों बाद पाया काबू

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के...
spot_imgspot_img