Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

खेत पर सिंचाई करने गए किसान की हत्या

  • खेत में सीने में गोली मारकर की गई किसान की हत्या
  • शव के पास से शव का पव्वा, नमकीन, गिलास मिले

जनवाणी संवाददाता |

गढ़ीपुख्ता: गांव पेलखा में शनिवार की दोपहर को खेत में पानी चलाने गए अधेड़ अविवाहित किसान गोली मारकर हत्या कर दी गई। किसान का खून से लथपथ शव रविवार की सुबह को बरामद हुआ है। पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल पर पहुंचे, साथ ही फोरेंसिक व डॉग स्क्वायड टीम ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमोर्टम को भेज दिया।

गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव पेलखा निवासी प्रमोद (45) पुत्र महावीर सिंह अविवाहित था जो अपनी मां के साथ गांव में रहता था। जबकि उसका भाई विनोद अपने परिवार के साथ अलग रहता है। प्रमोद की मां के मुताबिक शनिवार की दोपहर प्रमोद खेत पर पानी चलाने की बात कहकर घर से निकला था। लेकिन देर रात तक भी वापस नहीं लौटा तो मां ने अपने दूसरे बेटे विनोद को जानकारी दी।

जिसके बाद विनोद ने गांव में प्रमोद की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। पूरी रात प्रमोद घर नहीं लौटा था। अगले दिन रविवार की सुबह को एक बार फिर बाद भाई विनोद अपने पुत्र वरदान व पड़ोसी रूपेंद्र के साथ खेत पर प्रमोद की तलाश में पहुंचा तो देखा कि प्रमोद का शव गांव के ही बेगराज की ट्यूबवैल के पास चकरोड पर पड़ा है, प्रमोद को सीने में गोली मारी गई थी।

प्रमोद का खून से लथपथ शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया जबकि ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। कंट्रोल रूम में सूचना पर डॉयल 112 पुलिस के साथ थाना प्रभारी महावीर सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। वहीं एसपी सुकीर्ति माधव, एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव, सीओ भवन अमित सक्सेना फोरेंसिक व डॉग स्क्वायड टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा छानबीन की।

घटना के संबंध में मृतक के भाई विनोद ने अज्ञात लोगों के खिलाफ गढ़ीपुख्ता थाना पुलिस को तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि डॉग स्क्वायड समेत सर्विलांस, एसओजी की मदद ली गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

800 मीटर से वापस लौट आया डॉग स्क्वायड

पुलिस के मुताबिक शव के पास पुलिस ने शराब का खाली पव्वा, नमकीन व गिलास भी बरामद किया है। इसके अलावा डॉग स्क्वायड शव के आसपास घूमकर हत्यारों के सुराग तलाशें लेकिन करीब 800 मीटर तक जाने के बाद डॉग स्क्वायड वापस लौट आया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

अगली पीढ़ी के एआई का खाका

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने उल्लेखनीय प्रगति की है। ध्वनि...

12वीं के बाद खुलेंगे कॅरियर के द्वार

डॉ विजय गर्ग भारत में छात्र अक्सर 12वीं कक्षा पूरी...

विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष खुश क्यों है?

पहले भक्त अपने दिमाग का इस्तेमाल करते थे लेकिन...

सड़कें न बनें मौत के रास्ते

सड़कें जीवन को जोड़ने के लिए बनाई जाती हैं,...
spot_imgspot_img