Monday, April 27, 2026
- Advertisement -

Naagin 7: शो बंद होने वाला है या नहीं? ‘नागिन 7’ पर एकता कपूर ने किया खुलासा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। टीवी की क्वीन एकता कपूर ने अपने हिट सुपरनेचुरल शो ‘नागिन 7’ को लेकर अहम अपडेट साझा किया है। उन्होंने पुष्टि की कि मौजूदा सीजन जल्द ही समाप्त होगा और अगले साल शो को फिर से शुरू किया जाएगा।

चैनल के अनुरोध पर होगा शो का समापन

एकता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में बताया कि शो को जल्द खत्म करने का फैसला आंशिक रूप से शेड्यूलिंग की वजह से लिया गया। उन्होंने कहा,”मुझे एहसास नहीं था कि हम अचानक शो खत्म करने वाले हैं। लेकिन चैनल के अनुरोध पर हमें अप्रैल में शो खत्म करना था। अब हम इसे मेरे जन्मदिन पर खत्म कर रहे हैं। नागिन के किसी भी सीजन की ऐसी योजना नहीं थी।” उन्होंने यह भी बताया कि शुरू में शो केवल 30 एपिसोड का होने वाला था, लेकिन इसे 48 एपिसोड तक बढ़ा दिया गया।

छोटे सीजन बनाने की योजना

एकता ने कहा कि भविष्य में शो को छोटे सीजन में प्रसारित किया जाएगा। उन्होंने बताया, “नागिन को हर साल प्रसारित करने के लिए हमें छोटे सीजन बनाने चाहिए ताकि मैं बाकी कामों पर भी ध्यान दे सकूं। अगर सीजन लंबा होगा, तो अगले साल वापसी के लिए ब्रेक लेना पड़ेगा।”

‘नागिन 7’ का फिनाले 7 जून को

मौजूदा सीजन का फिनाले एपिसोड 7 जून को टेलीकास्ट होगा, जो एकता कपूर का भी जन्मदिन है। वर्तमान सीजन में प्रियंका चाहर चौधरी मुख्य भूमिका में हैं। कहानी इस बार उनके किरदार से जुड़े लव ट्रायंगल पर केंद्रित रही।

निर्माताओं ने फिनाले से पहले कई नए किरदार पेश किए हैं ताकि दर्शकों का रोमांच बना रहे। फिनाले के साथ ही फैंस अगले साल नए सीजन में हाई-वोल्टेज क्लाईमैक्स की उम्मीद कर रहे हैं। शो वर्तमान में कलर्स टीवी और जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

यज्ञ और वैदिक कर्मकांड से अधिक फल देता है मोहिनी एकादशी व्रत

पंडित पूरनचंद जोशी हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह में...

धर्म को आचरण और व्यवहार में उतारने की जरूरत

राजेंद्र बज यह एक स्थापित तथ्य है कि विशुद्ध रूप...

वोट में ही क्या धरा है?

ये लो कर लो बात। विधानसभा चुनाव का वर्तमान...

ट्रंप के लिए न निगलते न उगलते जैसे बने हालात

भारत के खिलाफ 23-24 अप्रैल की हालिया टिप्पणी और...

जारी है दल बदल की राजनीति

सिद्धांत व विचारविहीन राजनीति करते हुए अपनी सुविधा,लाभ व...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here