Friday, April 24, 2026
- Advertisement -

शिक्षकों के साथ अभिभावकों का भी सहयोग होना अत्यंत जरुरी

  • कक्षा एक के विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के लिए (अभिविन्यास कार्यक्रम ) स्वागत समारोह का आयोजन

जनवाणी संवाददाता |

रुड़की: केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-एक रूड़की में कक्षा एक में प्रवेश पाने वाले विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों का उत्साह पूर्वक स्वागत किया गया। नवागंतुकों के स्वागत हेतु विद्यालय को रंगबिरंगे गुब्बारों और कागजों से सजाया गया । इस अभिविन्यास कार्यक्रम में सर्वप्रथम संगीत शिक्षिका श्रीमती रंजना सक्सेना के साथ नन्हे मुन्ने बच्चों ने सरस्वती वंदना के साथ इस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया । उसके बाद छोटे-छोटे बच्चों द्वारा स्वागत गीत एवं पंजाबी नृत्य प्रस्तुत किया गया।

तत्पश्चात नन्हे मुन्ने बच्चे तथा उनके अभिभावकों को संबोधित करते हुए प्राचार्य वी के त्यागी ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान है, जिसमे प्रवेश के लिए आप सभी को हार्दिक बधाई तथा शुभकामनायें। प्राचार्य ने सभी अभिभावक गणों को विद्यालय परिवार एवं उसकी संरचना के बारे में बताया । उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों के साथ शुरुआत में शिक्षकों के साथ अभिभावकों का भी सहयोग होना अत्यंत जरुरी है, तभी वो पढने-लिखने से परिचित हो पाएंगे और सीखने में रूचि उत्पन्न होगी । अभिभावकों को विद्यालय की कई महत्वपूर्ण उपलब्धियों के बारे में बताया तथा अभिभावकों को बच्चों को लेकर गंभीर रहने को कहा ।

उप प्राचार्या श्रीमती अंजू सिंह ने कहा कि अभिभावक बच्चों से विद्यालय की हर एक गतिविधियों के बारे में रूचि पूर्वक बात करें, जिससे कि बच्चों के सीखने की प्रक्रिया को सुगम और ग्राह्य बनाया जा सके।

अध्यापिका श्रीमती कुसुम पन्त जोशी ने नवागंतुक विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनको शुरूआती 10 दिन के तय समय सारिणी और पाठ्यक्रम की रूप रेखा से बच्चों तथा उनके अभिभावकों को परिचित कराया। इसके बाद कार्यवाहक मुख्य अध्यापक श्री अमरीश कुमार की तरफ से सभी को धन्यवाद ज्ञापन दिया गया तथा बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गयी| कार्यक्रम के अंत में कुछ अभिभावकों ने भी अपने अनुभव सभी के साथ साझा किए । कार्यक्रम के अंत में बच्चों को विद्यालय की तरफ से शुभकामनाओं के साथ कुछ उपहार भी दिए गए । इस कार्यक्रम में कक्षा एक को पढाने वाले सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे ।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट जारी, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें परिणाम

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...

West Bengal: कुमारगंज में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर हमला, सियासी माहौल गर्म

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी...

Fuel Price: सरकार ने पेट्रोल-डीजल बढ़ोतरी की खबरों को किया खारिज, बताया अफवाह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दि​क स्वागत...
spot_imgspot_img