Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

जम्मू कश्मीर: कुलगाम में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को घेरा

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार की रात आतंकियों से शुरू हुई मुठभेड़ में दो से तीन आतंकियों को सुरक्षा बलों ने घेर लिया है। फिलहाल ऑपरेशन जारी है। पूरे इलाके को सुरक्षा बलों ने घेर रखा है ताकि अंधेरे का फायदा उठाकर दहशतगर्द भाग न निकलें।

पुलिस ने बताया कि जिले के क्योमोह इलाके के रामपोरा गांव में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस, सेना व सीआरपीएफ की टीम ने गांव को चारो ओर से घेरकर घर-घर तलाशी शुरू की। इस दौरान घेरा सख्त होता देख दहशतगर्दों ने फायरिंग शुरू कर दी, लेकिन सुरक्षा बलों ने संयम बरता। उन्होंने आतंकियों से आत्म समर्पण की अपील की, लेकिन वे नहीं माने और लगातार फायरिंग करते रहे। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई।

इसमें दो से तीन आतंकियों के घिरे होने का अंदेशा जताया गया है। पुलिस ने बताया कि अतिरिक्त सुरक्षा बलों को मंगाकर पूरे इलाके को चारों ओर से घेर रखा गया है ताकि दहशतगर्दों को भागने में सफलता न मिले। अंधेरा होने की वजह से अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है ताकि किसी प्रकार की जान-माल का नुकसान न हो।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img