- अफजलगढ़ थाना पुलिस मुस्तेदी से रही तैनात
जनवाणी संवाददाता |
अफजलगढ़/भूतपुरी: भाकियू के ब्लाक अध्यक्ष दर्शन सिंह फौजी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व किसानों ने ट्रैक्टरों से जन जागृति रैली निकाली गई। भाकियू के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को ब्लाक अध्यक्ष दर्शन सिंह फौजी के नेतृत्व कार्यकर्ताओं व किसानों ने ट्रैक्टरों द्वारा जन जागृति रैली निकाली गई।
करीब 9 किमी लंबी ट्रैक्टर रैली कादराबाद से प्रारम्भ होकर अफजलगढ़, भूतपुरी, सुआवाला, हसनपुर से होती हुई बादीगढ़, केहरीपुर, कल्लूवाला होकर भिक्कावाला तथा कादराबाद पहुंच कर सम्पन्न हुई।

इस दौरान किसान सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते किसान विरोधी कृषि बिल वापस लेने की मांग करते हुए चल रहे थे। इस दौरान अफजलगढ़ थाना पुलिस मुस्तेदी से तैनात रही, जिससे किसानों की रैली से जाम की स्थिति से निपटा जा सके। अफजलगढ़ जसपुर तिराहे पर अन्य कई दलों के लोगो ने रैली के नेताओं व किसानों को माला पहनाकर फल वितरित कर स्वागत किया।

इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से प्रशाशन की ओर से एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़, एसडीएम धामपुर धीरेन्द्र सिंह, एसपी ग्रामीण संजय सिंह, सीओ धामपुर अजय कुमार अग्रवाल, सीओ अफजलगढ़ सुनीता दहिया व पीएसी सहित कई थानों का पुलिस बल मौजूद रहा। किसानों की रैली ब्लाक अध्यक्ष दर्शन सिंह व बलजीत सिंह के नेतृत्व में करीब पांच सौ से अधिक ट्रैक्टर रैली तथा हजारों की संख्या में भाकियू कार्यकर्ता व किसान मौजूद रहे।

