जनवाणी संवाददाता |
नहटौर: घर से निकले मंदबुद्धि युवक ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। पेड़ से टँगा शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव का पंचनमा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार गांव कलाली निवासी शहाबुद्दीन का 22 वर्षीय पुत्र कमालुद्दीन मंदबुद्धि है।वह अधिकतर पास में स्थित जारत पर रहकर साफ सफाई किया करता था। बताया जाता है कि कमालुद्दीन बुधवार की रात करीब आठ बजे घर जारत के लिए कहकर निकला था।
सुबह तक भी घर वापस लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। परिजन उसकी तलाश करने जारत पंहुचे और वहां देखा तो पास में गुल्लर के पेड़ पर उसका शव टँगा हुआ था। जिसे देख परिजनों के होश उड़ गए और मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए।
ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसएसआई प्रवेन्द्र तोमर, हल्का एसआई कुमरेश त्यागी, विक्रांत यादव आदि तत्काल मौके पर पंहुचे और घटना की जानकारी ली। इधर मृतक के परिजनों का रोरोकर बुरा हाल बना हुआ है। कोतवाल संजय शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने सूचना के आधार पर तहरीर सौंपी है।

