नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। देशभर की 23 आईआईटीज यानि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में संयुक्त प्रवेश परीक्षा यानि जीईई एडवांस के लिए 30 अप्रैल से आवेदन प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया गया है।
दरअसल, यह प्रक्रिया 30 अप्रैल तक होना बताया जा रहा है। इस एग्जाम के लिए योग्य उम्मीदवार 8 मई तक अपनी फीस जमा कर सकते हैं। बता दें कि, आईआईटी गुवाहाटी इस परीक्षा का आयोजन 4 जून को कराएगा। किसी क्वेरी के लिए आप जेईई एडवांस के ऑफिसियल वेबसाइट पर जा सकते है।
क्या जेईई एडवांस परीक्षा नमूना
आईआईटीज आयोजिन होने वाले इस परीक्षा में पेपर-1 व पेपर 2 आयोजित किए जाएंगे।
-
पेपर 1 के लिए विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 8 बजे तक पहुंचना होगा क्योंकि पेपर सुबह 9 बजे शुरू होकर दोपहर 12 बजे तक चलेगा।
-
वहीं पेपर 2 दोपहर 2.30 बजे से शुरू होकर शाम 5.30 बजे तक रहेगा। हर विद्यार्थी का इन दोनों पेपरों में शामिल होना अनिवार्य है। इन दोनों पेपरों के लिए अभ्यर्थियों को 3-3 घंटे का समय दिया जाएगा।

