Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

लंबे अंतराल के बाद नौकरी

 

Profile 2


अगर आप भी उन लोगों में से एक है जो लंबे समय से जॉब नही कर रहे है लेकिन अब जॉब करने का मन है तो आपको जॉब मिलना थोड़ा मुश्किल है। दरअसल नौकरी में लंबे ब्रैक के बाद जॉब ढूंढना लोगों के लिए मुसीबत बन जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं जो आपको लंबे गैप के बाद भी नौकरी हासिल करने में मदद करेंगे।

Weekly Horoscope: क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 3 अप्रैल से 9 अप्रैल 2022 तक || JANWANI

लंबे समय के बाद नौकरी ढूंढने निकले है तो सबसे पहला काम है अपने रिज्यमे को पूरी तरह अपडेट करना। आप किसी नए रिज्यूमे फॉर्मेट की मदद से अपना रिज्यूमे अपडेट करें। इस रिज्यूमे में आप अपने एजुकेशन और एक्सपीरियंस के साथ ही उस लंबे गैप के बारे में भी शॉर्ट में जरूर लिखें।

नई नौकरी ढूंढने के दौरान प्रयासों को सिमित नही रखे। अच्छा रहेगा की आप किसी के रिफरेंस से जाने के अलावा आॅनलाइन जॉब वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफार्म का भी इस्तेमाल करें, इससे आपको जॉब मार्केट का अनुभव होगा। इसके अलावा आप अपने पुराने कलिग, बॉस और कॉन्टैक्ट की भी मदद लें जिससे आपको जॉब मिलने में आसानी होगी।

लंबे समय के बाद नौकरी ढूंढना और फिर इंटरव्यू देना काफी मुश्किल भरा होता है। अगर ऐसे में आप इंटरव्यू में सिलेक्ट होना चाहते है तो अपने आपको नियोक्ता के सामने ऐसे पेश करें जैसे कि आप यहीं नौकरी करना चाहते हैं। इसके साथ ही नियोक्ता को ये भी बताएं कि इतने साल आप काम से दूर भले ही रहे हो लेकिन अभी भी आपको अपने काम में महारत हासिल है। कोशिश करें कि आप सामने वाले को ये भरोसा दिला पाएं कि लंबे समय के बाद भी आप ये काम करने में सक्षम है और बिना शिकायत के काम कर सकते हैं।

लंबे समय के बाद वापसी के लिए आपको थोड़ी मेहनत भी करनी पड़ेगी। क्योंकि आप इतने सालों से जॉब से दूर रहे है तो आपको अपने आपको अपडेट करना जरूरी है। आपकी फिल्ड में क्या नए बदलाव आए है, वर्कप्लेस पर अब कैसे काम होता है इसकी जानकारी पहले ही हासिल करलें ताकि इंटरव्यू के वक्त आपको दिक्कत ना आए।

आप उम्मीद बिल्कुल नही छोड़े क्योंकि लंबे समय के बाद आपको जॉब मिलने में थोड़ा समय जरूर लग सकता है लेकिन आपको नौकरी मिल के रहेगी। इसलिए नई नौकरी ढूंढने के दौरान पॉजिटिव बने रहे।

लंबे गैप के बाद आपको सैलरी से समझौता करना पड़ सकता है। दरअसल लंबे समय के बाद नौकरी हासिल करना आपकी जरूरत है इसलिए नियोक्ता सैलरी के लिए आपको कम से कम में राजी करना चाहेगा। ऐसे समय में सैलरी को लेकर थोड़ी रिसर्च जरूर कर लें, इसके अलावा ये भी देखें कि आपको दूसरों से कितनी कम सैलरी आॅफर की जा रही है। थोड़ा ऊपर नीचे चल जाता है इसलिए उस नौकरी के लिए हाँ कर दे क्योंकि लंबे समय के बाद आपको नौकरी मिली तो सही।


janwani address 36

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img