
कंगना रनौत और आर माधवन की फिल्म ‘तुन वेड्स मनु’ का तीसरा पार्ट आना कंफर्म हो गया है। फिल्म के निर्माता आनंद एल राय ने इस बारे में बात की। साथ ही ये भी बताया कि इस फिल्म की कहानी आगे कैसे बढ़ेगी। कंगना रनौत और आर माधवन की फिल्म ‘तुन वेड्स मनु’ के दोनों पार्ट सुपरहिट हुए थे। इन दोनों ने फिल्मों ने बॉक्स आॅफिस पर छप्परफाड़ कमाई की थी। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि इस फिल्म का तीसरा पार्ट जल्द ही आने वाला है। इस बात को कंफर्म फिल्म निमार्ता आनंद एल राय ने किया। उन्होंने कहा कि वो इस फिल्म की तीसरी किस्त लेकर आएंगे।
न्यूज 18 शोशा से बातचीत के दौरान आनंद एल राय ने इस बारे में बात की। उन्होंने कहा कि ‘फिल्म का तीसरा पार्ट दोनों फिल्मों से एकदम अलग होगा। कैरेक्टर भी बिल्कुल अलग होंगे। लेकिन तनु और मनु की कहानी खत्म नहीं हुई है। फिल्म की कहानी आगे बढ़ेगी।


