Thursday, April 23, 2026
- Advertisement -

भाजपा नेता के साथ कंकरखेड़ा पुलिस ने की मारपीट, कपड़े फाड़ने का आरोप

  • भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए अमर्यादित भाषा प्रयोग करने का भी लगाया आरोप

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: कंकरखेड़ा थाने में पुलिस ने दौराला मंडल अध्यक्ष के साथ मारपीट करते हुए उसके कपड़े फाड़ डाले और भाजपा जिला अध्यक्ष के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। इसको लेकर थाने में हंगामा हो गया। बाद में जिला अध्यक्ष अन्य कार्यकर्ताओं के साथ थाने में पहुंचे और अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने को लेकर पुलिस को हड़काया। आरोपी क्राइम इंस्पेक्टर और एसएसआई के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए एडीजी व एसएसपी से वार्ता की। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को भी इस संबंध में सूचना दे दी है।

पुलिस ने बटजेवरा गांव निवासी सोनू पुत्र स्वर्गीय ओमपाल सिंह को एक प्लॉट के विवाद में हिरासत में ले रखा था। सोनू को थाने से छुड़वाने के लिए भाजपा दौराला मंडल अध्यक्ष रवि गए और पुलिस से सोनू को छोड़ने की बात कही। इस दौरान क्राइम इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रसाद से रवि बटजेवरा की कुछ कहासुनी हो गयी।

रवि का कहना है कि जिलाध्यक्ष अनुज राठी का फोन आया था। वह इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रसाद से बात कराना चाहते थे। तब इंस्पेक्टर ने अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। जिसका उन्होंने विरोध किया। इसी दौरान शोर-शराबा हुआ और कई पुलिसकर्मियों ने रवि बटजेवरा को दबोच लिया। उसके साथ मारपीट की गई और कपड़े फाड़कर मोबाइल छीन लिया।

इतना ही नही भाजपा नेता को हवालात में बैठा लिया। रवि बटजेवरा के एक साथी गौरव ने इसकी सूचना जिला अध्यक्ष अनुज राठी को दी। तब वह विभव त्यागी और अन्य पदाधिकारियों के साथ थाने में पहुंचे। उन्होंने इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर से वार्ता की। इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर ने अमर्यादित भाषा के लिए उनके सामने खेद प्रकट किया। भाजपा जिलाध्यक्ष अनुज राठी ने प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से बात की और एडीजी व एसएसपी से कंकरखेड़ा पुलिस की शिकायत की।

क्या था मामला

बताया गया बटजेवरा गांव में योगराज का प्लॉट था। उसने कुछ दिन पहले थाने में शिकायत की थी कि सोनू पुत्र स्वर्गीय ओमपाल सिंह ने उसका प्लॉट घेर लिया है और उस पर निर्माण कार्य कर रहा है। शिकायत पर पुलिस ने सोनू को हिरासत में ले लिया था। भाजपा नेता रवि बटजेवरा ने बताया कि गांव के ही अमरीश ने यह प्लॉट सोनू को बेच दिया था। सोनू को इसकी जानकारी नहीं थी कि यह प्लॉट योगराज का है। इस संबंध में ग्रामीणों में आपस में वार्ता चल रही है। इस मामले को जल्दी सुलझा लिया जाएगा। लेकिन, पुलिस ने सारी मर्यादा ताक पर रखकर बहुत अभद्रता की है। उसके साथ मारपीट कर मोबाइल तक छीन लिया और हवालात में बैठा दिया था।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

West Bengal: कुमारगंज में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर हमला, सियासी माहौल गर्म

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी...

Fuel Price: सरकार ने पेट्रोल-डीजल बढ़ोतरी की खबरों को किया खारिज, बताया अफवाह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दि​क स्वागत...

Punjab News: लुधियाना-बठिंडा में स्कूलों को बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वीरवार को लुधियाना के पुलिस...

UP Board Result 2026: आज ख़त्म होगा लाखों छात्रों का इंतज़ार, घोषित होंगे 10th-12th के परिणाम

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक...
spot_imgspot_img