Sunday, May 17, 2026
- Advertisement -

जीत में चमके कार्तिक और आवेश

  • दिनेश कार्तिक ने जड़ा अर्धशतक, दक्षिण अफ्रीका को हराकर पांच मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर की
  • चौथे टी-20 में दक्षिण अफ्रीका को 82 रनों से हराया, आवेश खान ने झटके 4 विकेट, कार्तिक की टी-20 में पहली फिफ्टी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: टीम इंडिया ने राजकोट में खेले गए चौथे टी-20 इंटरनेशनल मैच में दिनेश कार्तिक की बल्लेबाजी के बाद आवेश खान के चार विकेट के बदौलत दक्षिण अफ्रीका को 82 रन से हराया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 2-2 की बराबरी हासिल कर ली है। दिनेश कार्तिक (55 रन), हार्दिक पंड्या (46 रन) और आवेश खान (4 विकेट) भारत की जीत के हीरो रहे।

इस मैच में साउथ अफ्रीका की सबसे बड़ी उम्मीद रहे डेविड मिलर कुछ खास नहीं कर पाए और 7 गेंद में 9 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें हर्षल पटेल ने क्लीन बोल्ड कर दिया। भारतीय गेंदबाजों ने शुरू से ही दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को खुल कर खेलने नहीं दिया। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेंबा बवुमा भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर चोटिल हो गए। तीसरे ओवर में भुवी की गेंद ने गजब बाउंस लिया और बवुमा के छाती पर लगा। इसके बाद उन्होंने कुछ देर तक खेलने की कोशिश की, लेकिन वो बहुत ही असहज महसूस कर रहे थे और वापस पवेलियन लौट गए। उनकी जगह ड्वेन प्रिटोरियस बल्लेबाजी करने आए। बावुमा के पवेलियन वापस जाने के बाद ड्वेन प्रिटोरियस और क्विंटन डिकॉक भी कुछ कमाल नहीं कर पाए और जल्दी आउट हो गए।

dinesh karthik india bcci

डिकॉक के बल्ले से 14 और प्रिटोरियस तो अपना खाता भी नहीं खोल पाए। क्विंटन डिकॉक को हर्षल पटेल ने रनआउट किया। इससे पहले टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन दिनेश कार्तिक ने बनाए। उन्होंने 27 गेंद में 55 रनों की पारी खेली। उनका स्ट्राइक रेट 203.70 का रहा। ये 16 साल के करियर में उनकी पहली टी-20 फिफ्टी है। कार्तिक ने अपना पहला टी-20 मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2006 में खेला था, लेकिन वो कभी भी टीम इंडिया के लिए टी-20 में फिफ्टी नहीं लगा पाए थे। कार्तिक के अलावा हार्दिक पंड्या ने भी मैच में अच्छी बल्लेबाजी की और उन्होंने 31 गेंद में 46 रन बना दिए। उनका स्ट्राइक रेट 148.38 का रहा। दोनों के बीच 33 गेंद में 65 रन की साझेदारी हुई। साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा विकेट लुंगी एनगिडी ने लिए। उनके खाते में 2 विकेट आए। साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में पंत के बल्ले से एक भी फिफ्टी नहीं निकली है।

टीम इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत का खराब फॉर्म जारी है। चौथे टी-20 में भी ऋषभ का बल्ला कुछ खास कमाल नहीं कर पाया। उन्होंने 23 गेंद का सामना किया और सिर्फ 17 रन बनाकर आउट हो गए। उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 73.91 का रहा। पिछली तीन पारियों में 29, 5 और 6 के स्कोर बनाए हैं। सीरीज में पहला मैच खेल रहे लुंगी एनगिडी ने ऋतुराज गायकवाड़ को 5 रन पर पवेलियन भेज दिया। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ मैच में कुछ खास नहीं कर पाए और 7 गेंद में 5 रन बनाकर लुंगी एनगिडी की गेंद पर क्विंटन डिकॉक को कैच दे बैठे। नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आए श्रेयस अय्यर भी ज्यादा देर तक बल्लेबाजी नहीं कर पाए और सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए। इस सीरीज में अय्यर का बल्ला कुछ खास कमाल नहीं कर पाया है।

उन्हें शुरूआत तो अच्छी मिली है, लेकिन वो उसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए हैं। टीम इंडिया के लिए शानदार फॉर्म में चल रहे ईशान किशन का बल्ला भी चौथे टी-20 में नहीं चला, ईशान को शुरूआत तो अच्छी मिली लेकिन वो इसे बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए। ईशान 26 गेंद में 27 रन बनाकर आउट हो गए। उनका विकेट एनरिक नार्किया ने लिया। भारतीय टीम के कप्तान ऋषभ पंत लगातार चौथी बार टॉस हार गए हैं। एक बार फिर भारतीय टीम ने अपने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Rampur: डीएम विवाद में आजम खां को सजा, कोर्ट ने सुनाया दो साल का कारावास

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रामपुर की कोर्ट ने सपा...

Mamta Benerjee: चुनावी हार के बाद एक्शन में ममता, बोलीं- ‘जो जाना चाहता है, वह जा सकता है’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में...

Money Laundering Case: शिकोहपुर केस में रॉबर्ट वाड्रा को जमानत, बोले- डर का कोई सवाल नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शिकोहपुर जमीन सौदे से जुड़े...

Petrol-Diesel: पश्चिम एशिया तनाव के बीच सरकार का बड़ा कदम, ईंधन निर्यात पर नई टैक्स दरें लागू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों...
spot_imgspot_img