Wednesday, August 19, 2026
- Advertisement -

‘आवारापन 2’ ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, ‘बंटवारा 1947’ की कमाई पहुंची 30 करोड़ के पार

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। सनी देओल स्टारर फिल्म ‘बंटवारा 1947’ और इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ एक ही समय पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं। रिलीज के पहले दिन से ही ‘आवारापन 2’ कमाई के मामले में आगे चल रही है। वहीं, ‘बंटवारा 1947’ के कलेक्शन में वीकडे शुरू होने के बाद लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। आइए जानते हैं मंगलवार को दोनों फिल्मों ने कितनी कमाई की।

‘आवारापन 2’ ने मंगलवार को कितना कमाया?

नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी ‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर ‘बंटवारा 1947’ से काफी आगे निकल चुकी है। इमरान हाशमी की इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

  • दूसरे दिन फिल्म ने 33.75 करोड़ रुपये कमाए।
  • तीसरे दिन इसका कारोबार 26 करोड़ रुपये रहा।
  • चौथे दिन फिल्म ने 9.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
  • पांचवें दिन इसकी कमाई 9.75 करोड़ रुपये रही।
  • इन आंकड़ों के साथ ‘आवारापन 2’ का भारत में नेट कलेक्शन 100.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

‘बंटवारा 1947’ की कमाई में गिरावट

राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी ‘बंटवारा 1947’ को रिलीज के शुरुआती दिनों में दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। हालांकि, वीकएंड खत्म होने के बाद फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की जा रही है। फिल्म ने पहले दिन 5.75 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके बाद दूसरे दिन कलेक्शन बढ़कर 13.50 करोड़ रुपये पहुंच गया। रविवार यानी तीसरे दिन फिल्म ने 7.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वीकडे शुरू होते ही कमाई में बड़ी गिरावट आई। चौथे दिन फिल्म ने 2 करोड़ रुपये, जबकि पांचवें दिन 2.25 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ ‘बंटवारा 1947’ का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 30.75 करोड़ रुपये हो गया है।

‘स्पाइडर-मैन 4’ भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत

इन दोनों फिल्मों के अलावा हॉलीवुड फिल्म ‘स्पाइडर-मैन 4’ भी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म का कुल कलेक्शन 450 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर चुका है। सोमवार को यानी रिलीज के 19वें दिन फिल्म ने 2.10 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, 20वें दिन मंगलवार को इसके कलेक्शन में मामूली बढ़ोतरी हुई और फिल्म ने 2.55 करोड़ रुपये का कारोबार किया।मंगलवार की कमाई के बाद ‘स्पाइडर-मैन 4’ का भारत में कुल नेट कलेक्शन 471.70 करोड़ रुपये हो गया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: जौहर ट्रस्ट पर ED का शिकंजा, रामपुर-सहारनपुर-दिल्ली के 10 ठिकानों पर छापेमारी

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मौलाना मोहम्मद...

Weather Update: दिल्ली-NCR में आज बारिश के आसार, बादलों से बदलेगा मौसम, उमस से मिलेगी राहत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में मानसून एक बार...

Saharanpur News: लाल बैग के लालच में सेल्समैन की जान ली, पांच आरोपी दबोचे

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: नागल थाना क्षेत्र में शराब ठेके...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here