Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

Threat: दिलजीत दोसांझ को खालिस्तानी संगठन की धमकी, आगामी ऑस्ट्रेलिया कॉन्सर्ट को रद्द करने की मांग

जनवाणी ब्यूरो ।

नई दिल्ली। पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ को खालिस्तानी समर्थक संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) ने धमकी दी है। संगठन ने आरोप लगाया है कि गायक ने बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के पैर छूकर 1984 सिख नरसंहार के पीड़ितों का अपमान किया है। इसके साथ ही एसएफजे ने 1 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया में होने वाले दिलजीत दोसांझ के म्यूजिक कॉन्सर्ट को रद्द करने की मांग की है।

अमिताभ बच्चन के पैर छूने पर विवाद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में दिलजीत दोसांझ टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ में पहुंचे थे। सेट पर पहुंचते ही उन्होंने शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के पैर छुए और उन्हें ‘पंजाब का बेटा’ कहकर सम्मान दिया। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को गले भी लगाया।

इसी घटना के बाद से सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हो गया है और खालिस्तानी संगठन ने इसे 1984 के सिख दंगों के पीड़ितों का अपमान बताया है।

संगठन का आरोप

एसएफजे ने एक बयान जारी कर कहा कि अमिताभ बच्चन ने 31 अक्टूबर 1984 को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद भीड़ को उकसाने वाले बयान दिए थे। संगठन का आरोप है कि अमिताभ ने “खून का बदला खून” जैसे नारे लगाकर हिंसा को बढ़ावा दिया था, जिसके बाद देशभर में सैकड़ों सिखों की हत्या हुई।

संगठन ने कहा कि ऐसे व्यक्ति के पैर छूना “उन पीड़ितों, विधवाओं और अनाथों का अपमान” है जिन्होंने 1984 में अपने प्रियजनों को खोया।

कॉन्सर्ट रद्द करने की मांग

एसएफजे ने दिलजीत दोसांझ के 1 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया में होने वाले कॉन्सर्ट को रद्द करने की मांग की है। संगठन का कहना है कि यह दिन ‘सिख नरसंहार स्मृति दिवस’ के रूप में मनाया जाता है, और इस दिन कॉन्सर्ट करना पीड़ितों की भावनाओं के साथ अन्याय है। संगठन ने इसे “स्मृति दिवस का मजाक” बताया और दिलजीत के बायकॉट की अपील की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img