Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

किसान कांग्रेस के सदस्यों ने किया रक्तदान

  • रक्तदान समाज सेवा का बड़ा हिस्सा, समय-समय पर किया जाना जरूरी: सेठपाल

जनवाणी संवाददाता |

रुड़की: मंगलवार को सिविल अस्पताल रूड़की में जिला किसान कांग्रेस कमेटी रुड़की ग्रामीण के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें किसान कांग्रेस के सदस्यों ने रक्तदान किया। इस मौके पर किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व राज्य मंत्री सुशील राठी ने कहा रक्तदान जीवनदान है।

हमारे द्वारा किया गया रक्तदान कई जिंदगी को बचाता है और उन्होंने बताया कि किसान कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में स्वौच्छिक रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद कर रहा है। इस मौके पर रक्तदान शिविर के आयोजक जिला किसान कांग्रेस कमेटी रुड़की ग्रामीण के जिलाध्यक्ष चौधरी सेठपाल परमार ने कहा कि रक्तदान शिविर पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की स्मृति में लगाया गया है।

उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर द्वार द्वार उपचार के तहत जिला व्यापी रक्तदान शिविर का शुभारंभ कर प्राण संरक्षण का प्रण लिया। इस मौके पर किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष ठा वीरेंद्र सिंह, पूर्व राज्य मंत्री मेलाराम प्रजापति, वरिष्ठ कांग्रेस नेता आशीष सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर शांडिल्य, प्रदेश महासचिव ईसा त्यागी, महानगर अध्यक्ष रुड़की विकास सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष रूड़की शकील अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष भगवानपुर मा दिनेश सैनी, जिला महामंत्री नफीस मलिक, जिला उपाध्यक्ष बृजपाल प्रधान, जिला महासचिव अक्षय चौधरी, जिला महासचिव मौ रईस, जिला महासचिव अंकुश कुमार, शुभम प्रजापति, विपिन चौधरी, आशीष चौधरी, आशीष प्रजापति आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img