Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

जानिए, मणिपुर हिंसा पर क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज गुरुवार को संसद का मानसून सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर हिंसा पर बयान दिया। मीडिया से बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मेरा दिल दर्द और गुस्से से भरा है। मणिपुर की जो घटना हमारे सामने आई है, वह किसी भी सभ्य समाज के लिए शर्मनाक है।

मैं सभी सीएम से आग्रह करता हूं कि वे अपने राज्यों में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करें, खासकर महिलाओं की सुरक्षा के लिए और सख्त से सख्त कदम उठाएं। राजस्थान, छत्तीसगढ़ या मणिपुर देश के किसी भी कोने की घटना हो राजनीति से ऊपर उठें और सभी पर सख्त से सख्त कदम उठाएं।

पीएम ने आगे कहा कि इस देश के किसी भी कोने में, किसी के भी राज्य सरकार में राजनीति और वाद-विवाद से ऊपर उठकर कानून व्यवस्था का महात्म्य और नारी का सम्मान है। मैं देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि किसी भी गुनहगार को बख्शा नहीं जाएगा। कानून अपनी पूरी शक्ती से और सख्ती से एक के बाद एक कदम उठाएगा। मणिपुर की इन बेटियों के साथ जो हुआ है इसको कभी माफ नहीं किया जाएगा।

बता दें कि मणिपुर हिंसा के बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाया जा रहा है और कथित तौर पर गैंगरेप का भी आरोप है। इस वीडियो के सामने आने के बाद प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री को को सख्त से सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img