- एडीएम वित्त अवधेश कुमार मिश्रा, एसडीएम धामपुर धीरेन्द्र सिंह ने ड्राई रन-2 का किया निरीक्षण
जनवाणी संवाददाता |
अफजलगढ़: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अफजलगढ़ व पीएचसी कामपुरगढ़ी में बनाये गए कोविड19 टीकाकरण सेंटर पर कोविड ड्राई रन-2 किया गया। एडीएम वित्त,एसडीएम धामपुर धीरेन्द्र सिंह ने पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया। सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अफजलगढ़ व पीएचसी कासमपुरगढ़ी में एडीएम वित्त अवधेश कुमार मिश्रा, एसडीएम धामपुर धीरेन्द्र सिंह सीएचसी अफजलगढ़ व पीएचसी कासमपुरगढ़ी में बने कोविड-19 टीकाकरण सेंटर पंहुचे।
उन्होंने वहां पर प्रतीक्षालय कक्ष, टीकाकरण कक्ष, निगरानी कक्ष, एसीएफआई सेंटर, वैक्सीन के रखरखाव के लिए यूआइपी कक्ष में फ्रीज, सिरिंज के डाई कक्ष का निरीक्षण किया और व्यवस्था की गहनता से जांच की।

उन्होंने कोविड-19 में लगाए गए कर्मचारियों से भी वेक्सीन लगाने संबधित जानकारी लेने के साथ ट्रायल कराया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डाक्टर सर्वेश निराला ने बताया कि कार्यक्रम में तीन टीमें बनाई गई है।
एक टीम का प्रभारी पीएचसी कासमपुरगढ़ी रजनीश कुमार व दोनों टीमों का प्रभारी मैं खुद हूं वहीं टीम में डा. संजय सिंह, डाक्टर पीयूष, मोहिनी, पिंकी यादव, नीरा यादव तैनात रहेगी इस अवसर पर निरीक्षण के दौरान डाक्टर राजकुमार, डाक्टर संजय सिंह, डाक्टर पीयूष कुमार, रोहिताश्व कुमार, मनोज शर्मा, मीनू कुमार, कुलदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

