Sunday, June 14, 2026
- Advertisement -

सीएचसी स्याऊ में कोविड 19 टीकाकरण का ड्राई रन 2 किया गया

  • एडीएम व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने पहुंच कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

जनवाणी संवाददाता |

चांदपुर: कोविड-19 की रोकथाम के लिए होने वाले टीकाकरण की व्यवस्था में स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों के के साथ ही प्रशासनिक अमला जुटा गया है। सीएचएस स्याऊ में बनाए गए टीकाकरण केंद्र पर कोरोना वैक्सीनेशन का ड्राई रन किया गया। चिकित्सालय पहुंचे एडीएम व एसीएमओ ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए देश में टीके का निर्माण किया जा चुका है। कोविड-19 कोरोना को की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरी तरह से कमर कस रखी है। स्याऊ स्थित सीएचसी को कोरोना के टीकाकरण का केंद्र बनाया गया है।

सोमवार को टीकाकरण केंद्र पर टीकाकरण का ड्राई रन किया गया। व्यवस्था के अनुसार चिकित्सालय में बनाए गए टीकाकरण केंद्र के प्रवेश द्वार पर लाभार्थियों को हैंड वाश से लेकर उनकी थर्मल स्क्रीनिंग कर वेटिंग रुम में बैठाने के उपरांत टीकाकरण कक्ष में भेजा गया। टीकाकरण केंद्र पर ड्राई रन के लिए दो कक्ष बनाए गए थे।

46 9

इसी के साथ प्रतिक्षालय व एइएफआई कक्ष बनाया गया था। चिकित्सालय में टीकाकरण के लिए दो टीमें नियुक्त की गई थी जिनमें 10 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। दोपहर बाद चिकित्सालय पहुंचे एसीएमओ शैलेश जैन वअपर जिलाधिकारी विनोद कुमार गौड़ ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों को टीकाकरण की बारीकियां बताई गई। अधिकारियों ने बताया कि केंद्र पर एक एईएफआई कक्ष बनाया जाएगा जिसमें टीकाकरण के उपरांत लाभार्थी को 1 घंटे के लिए बैठने की व्यवस्था की गई थी।

जिससे पता लग सकेगा कि टीकाकरण के उपरांत लाभार्थी को कोई परेशानी तो नहीं हुई है। इस दौरान सीएचसी प्रभारी डॉक्टर केपी सिंह के साथ ही फार्मेसिस्ट नरेश कुमार उनियाल, शैलेंद्र कुमार मणि, चिकित्सक कुलदीप सिंह, स्वास्थ्य कर्मी सचिन कौशिक आदि मौजूद रहे ।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: 17 साल से फरार 25 हजार का इनामी बांग्लादेशी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज भी बरामद

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: एटीएस सहारनपुर इकाई और थाना चिलकाना...

Delhi News: दिल्ली में महंगी हुई बिजली, 500 यूनिट से अधिक खपत वाले उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा बोझ

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली बिजली नियामक आयोग (डीईआरसी)...

Assam: असम के जोरहाट एयरबेस पर AN-32 विमान में लगी आग, बड़ा हादसा टला

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: असम के जोरहाट एयर फोर्स...
spot_imgspot_img