- शहर के विभिन्न चौराहों पर महिलाओं को दी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी
जनवाणी संवाददाता |
धामपुर: प्रदेश सरकार के “मिशन नारी शक्ति” अभियान के अंतर्गत कोतवाली पुलिस ने नगर में सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं को जागरूक किया। इस दौरान महिला उपनिरीक्षक कृष्णा दाहिमा ने महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया।
कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक कृष्णा दाहिमा ने सोमवार को अपने सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ शहर में अभियान की शुरुआत की। उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर खड़ी महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए बताया कि नारी शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
इस दौरान उन्होंने बैंकिंग शाखाओं और स्कूल कॉलेजों के बाहर बिना बजे घूमने वाले युवकों को भी जमकर हडकाया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए दो हेल्पलाइन नम्बर 1090 तथा 112 जारी किए गए है। महिलाये विपरीत परिस्थितियों में तत्काल इन नम्बर पर सम्पर्क करें।

उन्हें तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होनें कहा कि महिलाओं और बेटियों को अपनी सुरक्षा, सम्मान और स्वालंबन के प्रति जागरूक कराने के लिए एक विशेष अभियान की शुरुआत की गई है। आज से ‘मिशन शक्ति’ का शुभारंभ किया गया है और यह मिशन 25 अक्टूबर तक लगातार चलेगा।

