Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

शिमला के समर हिल क्षेत्र में भूस्खलन, मौके पर पहुंचे सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज सोमवार को हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कहर से शिमला में दो भूस्खलन और सोलन में बादल फटने से करीब 16 लोगों की मौत हो गई। वहीं, अब शिमला के समरहिल इलाके में भूस्खलन की चपेट में शिव मंदिर आने से 40 से ज्यादा श्रद्धालु मलबे में दब गए है।

बताया जा रहा कि तीन शव निकाले जा चुके हैं। फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए बचाव ऑपरेशन जारी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और राज्य मंत्री विक्रमादित्य सिंह समर हिल क्षेत्र में भूस्खलन स्थल पर स्थिति का निरीक्षण करने पहुंचे।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में भूस्खलन की घटना और राज्य में भारी बारिश से हुई तबाही पर कहा कि 20-25 लोग यहां (समर हिल, शिमला) मलबे में फंसे हुए हैं। राज्य में पिछले 24 घंटों में 21 लोगों की मौत हो गई है। मैं लोगों से घर के अंदर रहने, नदियों और भूस्खलन-संभावित क्षेत्रों के पास न जाने की अपील करता हूं। बहाली का काम बारिश रुकते ही शुरू हो जाएगी।

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि यहां मलबे के नीचे से कुछ शव निकाले गए हैं। 10-15 लोग अभी भी मलबे के नीचे दबे हुए हैं। लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। खराब मौसम के कारण मंडी जिले में 12-15 लोगों की मौत हो गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img