Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

कोहरे में थम गई जिंदगी, जनजीवन हो रहा प्रभावित

  • ठंड से नहीं मिलेगी राहत और बढ़ेगी सर्दी
  • पहुंच सकता है रात का तीन डिग्री और दिन का 14 डिग्री तक तापमान

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: पिछले तीन-चार दिन से लगातार रात व सुबह के समय में कोहरे की मोटी चादर जनजीवन प्रभावित कर रही है। ठंड से जिंदगी ठिठक गई है। शीतलहर चलने से हाथ-पैर ठंड के चलते सुन हो रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों की माने तो ठंड का प्रकोप जारी रहेगा।

बुधवार रात से ही शहर से लेकर देहात तक में कोहरा छाने लगा। सुबह तक कोहरा रहा। परंतु बुधवार की अपेक्षा कोहरा जल्दी छट गया और धूप निकलने से लोगों ने राहत महसूस की। परंतु शीतलहर के चलते से धूप में भी हाथ-पैर को सुनकर देने वाली ठंड का अहसास बना रहा। दिन का तापमान भी 20 डिग्री से नीचे आ गया है। जबकि रात का तापमान आठ डिग्री के आसपास बना है।

03 18

मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 17.0 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कृषि विश्वद्यिालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी वेस्ट यूपी में कोहरे का असर बना रहेगा। तापमान में भी गिरावट का दौर बना रहेगा। वहीं, शहर का एक्यूआई 131 रहा, जोकि अच्छी श्रेणी में आता है। खराब चल रही हवा भी अब कई दिन से ग्रीन श्रेणी में आ गई है।

शाम होते ही और बढ़ गई ठंड

दो दिन से पड़ रही ठंड अब भारी पड़ती जा रही है। सुबह 11 बजे के करीब धूप निकली, धूप का असर भी ज्यादा नहीं था और शाम चार बजे तक धूप फिर से गायब हो गई। शाम होते-होते फिर ठंड बढ़ गई। जिस कारण से घरों से बाहर घूम रहे लोग भी जल्दी कैद हो गए। सर्दी का असर आगामी 24 से 48 घंटे में और बढ़ेगा।

गेहूं की फसल के लिए अच्छी है सर्दी का पड़ना

दिसंबर माह में कड़ाके की ठंड से गेहूं की फसल को लाभ मिलेगा। सबसे ज्यादा गेहूं की फसल के लिए ठंड का पड़ना जरुरी है। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. आरएस सेंगर का कहना है कि सर्दी के बढ़ने से गेहूं की पैदावार अच्छी होगी। अभी गेहूं की बुवाई जो नवंबर और दिसंबर में हुई है। उसके लिए दिन और रात के तापमान में गिरावट जरुरी है।

शहर में प्रदूषण का स्तर

शहर में इन स्थानों पर प्रदूषण का स्तर जयभीमनगर-216, बेगमपुल-160, हापुड़ चौराहा-135, गंगानगर-82, पल्लवपुरम-96, कैंट चौराहा-196, जेलचुंगी-185, लालकुर्ती-165 दर्ज किया गया है।

पिछले सात दिन का तापमान

अधिकतम                      न्यूनतम
22.4                             8.4
22.5                             8.2
21.0                             7.5
22.4                             7.0
18.7                             9.2
18.3                             8.6
17.0                             8.4

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img