Thursday, May 14, 2026
- Advertisement -

सर्दियों में गर्म कपड़े पहनकर दिखें फैशनेबल

सर्दियों के आते ही हम सबको गर्मियों के फैशनेबल कपड़े उठाकर रखने पड़ जाते हैं, जो हमें बहुत बुरा लगता है क्योंकि गर्म कपड़े सर्दी के मुताबिक ज्यादा फैशनेबल होते हैं गर्मियों में पहने जाने वाले शॉर्ट ड्रेस, स्कर्ट, टॉप, स्लीवलेस कुर्तियों की बात ही कुछ और होती है। लेकिन, जैसे ही सर्दिया आती हैं।

मेरठ: गरम कपड़े पहने पड़ते जिन्हे पहना हम ज्यादा पसंद नहीं करते क्योंकि जो बात गरम कपड़े में होती है। सर्दी के गरम कपड़ो में वो बात नहीं होती।

इसलिए बहुत बार सर्दियों में हमारा गर्मी के गरम कपड़ो को पहनने का दिल चाहता है, लेकिन कड़ाके की पड़ रही ठंड की वजह से नहीं पहन पाते, पर अब चिंता की कोई बात नहीं।

हम सभी जानते हैं कि गर्मियों के कपड़े हल्के फैब्रिक्स से बने होते हैं, इसलिए ये लेयरिंग के लिए परफेक्ट रहेंगे। जैसे, अपनी लेगिंग्स को गर्मी में पहने जाने वाले हल्के कार्डिगन के साथ पहनें। गर्मियों वाले शॉट्रस को लेगिंग्स के ऊपर पहनें, फंकी लुक मिलेगा।

Faishan

ध्यान रखें कि गर्मियों के इन कपड़ों का रंग गहरा हो या सर्दियों के कपड़ों के रंग की तुलना में एक शेड हल्का हो। ऐसे बहुत सारे तरीको के साथ में हम सर्दी में गर्मी के कपड़े पहन सकते है इस तरह बेहतर लुक और फेसनेबल के साथ आप गर्मियों के कपड़ों को पूरी सर्दियां पहन सकती हैं।

फैशन डिजाइनर रेखा गौतम ने जनवाणी संवाददाता निशा पाल को बताई यह बात, जानिए क्या हैं खास 


गर्मियों के वन पीस ड्रेस को टर्टलनेक वाले स्वेटर या टॉप के ऊपर पहनें। प्रिंट और रंगों की मदद से इसे आप और आकर्षक लुक प्रदान कर सकती हैं। अगर आप वन पीस ड्रेस पहनने की शौकीन हैं, लेकिन सर्दी की वजह से नहीं पहन पा रही हैं तो निराश होने की बजाय खुश हो जाएं। किसी गर्म हाई नेक स्वेटर पर अपना वन पीस ड्रेस स्टॉकिंग्स और लंबे बूट्स के साथ पहनें। आपको बेहद ग्लैमरस लुक मिलेगा।

आप अपने ड्रेस के ऊपर जैकेट, कार्डिगन और लंबे कोट में से किसी एक चीज को पहन सकती हैं। सर्दियों में लंबे कोट का फैशन लोगों को आकर्षित करता है और एक अलग ही अंदाज देता है। इसे पहनकर आप ऑफिस, पार्टी या कहीं घूमने भी जा सकती हैं। इसके साथ ही स्टॉकिंग्स और घुटने तक के बूट्स भी पहन सकती हैं।

जींस के साथ वन पीस ड्रेस की जुगलबंदी पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो रही है। तो इस साल क्यों न आप भी इसे अपनाएं। इसके साथ नुकीला हील्स और बॉम्बर जैकेट पहनकर खुद को बिल्कुल नया रूप दे सकती हैं। लाल रंग हर मौसम में अच्छा लगता है। जींस या जैगिंग के साथ आप लाल रंग का स्वेटर भी पहन सकती हैं। सर्दियों में गहरा रंग पहनने से चेहरा भी निखरा हुआ लगता है।

मैक्सी ड्रेस एक गर्मी पहने वाली होती है और जैसे ही सर्दी आती है मैक्सी ड्रेस नहीं पहन पाते जोकि गर्मी के दिनों में काफी पहनी जाती है क्योंकि यह काफी हवादार और खुले होते हैं। लेकिन आप इन हवादार और खुले ड्रेस को सर्दियों में भी पहन सकती हैं। मैक्सी ड्रेस को स्टॉकिंग या लेगिंग के साथ पहनें। इसके साथ एक शानदार-सा ऊनी श्रग भी पहनें। यह लंब श्रग आपको बेहद अनूठा और स्टाइलिश रूप देगा और आप ठंड से भी बच पाएंगी। साथ ही लंबे श्रग को पहनने से आपकी लंबाई भी ज्यादा नजर आएगी।

ठंड आते ही हम सबके पास फुटवियर के मामले में विकल्प सीमित हो जाते हैं। ठंड से बचने के लिए जूता या फिर बूट्स से हमारी दोस्ती बढ़ जाती है। पर, गर्मी वाले फैशनेबल फुटवियर को भी आप आसानी से ठंड के मौसम में पहन सकती हैं। इसके लिए बस आपको बाजार से कुछ अच्छे प्रिंट वाली जुराबें और स्टॉकिंग्स खरीदकर लाने होंगे। इनके साथ बेझिझक होकर गर्मी के मौसम वाले फुटवियर को पहनें। आप ठंड से भी बच पाएंगी और बेहद स्टाइलिश भी दिखेंगी।

एक कपड़े से सर्दियों में एक जैकेट या स्वेटर से काम नहीं चलता है। जब तक कपड़ों की दो-तीन परत न पहनें, घर से बाहर निकलना मुश्किल लगता है। ठंड के मौसम में कपड़ों की असरदार लेयरिंग के लिए सबसे पहले गर्मी वाले हल्के फैब्रिक वाले टॉप के साथ शुरुआत करें। अब इसके ऊपर मुलायम ऊन वाला एक कार्डिगन या स्वेटर पहनें। इसके बाद जैकेट, ब्लेजर या ओवरकोट पहनें। इसके साथ स्कार्फ पहनें, जो आपके जैकेट के रंग से मेल खाता हुआ हो।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Virat Kohli: दो डक के बाद विराट का विस्फोट, KKR के खिलाफ शतक जड़ RCB को पहुंचाया Top पर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आईपीएल में लगातार दो मैचों...
spot_imgspot_img