Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

लगता है तीसरी लहर शुरू हो गई

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: यह तस्वीर पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के सरकारी अस्पताल की है। ये लोग यहां वैक्सीन लगवाने पहुंचे। देश में शुक्रवार को 62.51 लाख लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।

देश में कोरोना के आंकड़े तीसरी लहर शुरू होने का संकेत दे रहे हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना के 42,667 नए मरीजों की पहचान हुई। 36,422 ठीक हुए और 342 की मौत हो गई। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 5,898 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। देश में अभी 3.99 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

बीते 10 दिन में से 9 दिन 40 हजार से ज्यादा नए केस आए हैं। 24 अगस्त से अब तक यानी 12 दिनों में 11 बार ऐसा हुआ है जब एक्टिव केस में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सिर्फ 30 अगस्त को एक्टिव केस में 6,200 की कमी आई थी। पॉजिटिविटी रेट भी बढ़ रहा है। 23 अगस्त को यह 1.3% था तो 2 सितंबर को 2.7% हो गया। आसान भाषा में समझें तो 23 अगस्त को 300 जांच करने पर 4 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही थी तो अब 8 संक्रमित मिल रहे हैं।

  • देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में…
  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 42,667
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 36,422
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 342
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.29 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 3.20 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 4.40 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.99 लाख

प्रमुख राज्यों का हाल:

1. केरल

यहां शुक्रवार को 29,322 लोग संक्रमित पाए गए। 22,938 लोग ठीक हुए और 131 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 41.51 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 38.83 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 21,280 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 2.40 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

2. महाराष्ट्र

यहां शुक्रवार को 4,313 लोग संक्रमित पाए गए। 4,360 लोग ठीक हुए और 92 की मौत हो गई। यहां अब तक 64.77 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 62.86 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.37 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 50,466 मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. उत्तर प्रदेश

यहां शुक्रवार को 15 लोग संक्रमित पाए गए। 21 लोग ठीक हुए और 13 की मौत हुई। अब तक राज्य में 17.09 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.86 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,854 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 239 मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. दिल्ली

दिल्ली में शुक्रवार को 35 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 37 लोग ठीक हुए। अब तक 14.37 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.12 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,082 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 362 मरीजों का इलाज चल रहा है।

6. राजस्थान

यहां शुक्रवार को 8 कोरोना संक्रमित पाए गए, 6 ठीक हुए। अब तक राज्य में 9.54 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.45 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,954 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 86 मरीजों का इलाज चल रहा है।

7. गुजरात

राज्य में शुक्रवार को 16 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 17 लोग ठीक भी हुए, जबकि एक संक्रमित की मौत हो गई। यहां अब तक करीब 8.25 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.15 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,082 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 149 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

8. मध्यप्रदेश

यहां शुक्रवार को 18 नए मामले सामने आए और 8 ठीक हुए। अब तक राज्य में 7.92 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,516 लोगों की मौत हो गई। 101 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img