Sunday, June 28, 2026
- Advertisement -

UP News: राम मंदिर दान मामले में बड़ी कार्रवाई, टिन्नू यादव और अन्य आरोपियों के घर पुलिस की छापेमारी

जनवाणी ब्यूरो |

यूपी: राम मंदिर दान प्रकरण में अयोध्या पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। रविवार को टिन्नू यादव समेत कई आरोपियों के घरों पर पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान, परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों से पूछताछ भी की गई।

रविवार सुबह पुलिस टीम लेखपाल को साथ लेकर टिन्नू यादव के घर पहुंची। उन्होंने परिजनों से बात की और उसके बाद घर के अंदर प्रवेश किया। इसी तरह, अलग-अलग पुलिस टीमों ने रामशंकर मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा, अविनाश शुक्ला और मनीष यादव के घरों पर भी छापे मारे।

इस कार्रवाई को लेकर सीओ आशुतोष तिवारी ने कहा, “जांच की प्रक्रिया चल रही है। जो भी आरोपी इसमें शामिल हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।”

वहीं, टिन्नू यादव की पड़ोसी तारा देवी ने कहा, “यहां पुलिस की कार्रवाई हुई है। टिन्नू यादव अच्छे व्यक्ति थे। उनके ऊपर बिल्कुल गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्हें फंसाया जा रहा है।”

छापेमारी पर आरोपी अनुकल्प मिश्रा के पड़ोसी कृष्णानंद तिवारी ने बात करते हुए कहा, “पुलिस की कार्रवाई चल रही है। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। चढ़ावा में गबन करके इन लोगों ने भगवान के साथ छल किया है। हजारों करोड़ों रामभक्तों के साथ भी छल हुआ है। वह बहुत ही शर्मनाक है और इस घटना के लिए कभी माफी नहीं दी जा सकती है।”

अनुकल्प मिश्रा के बारे में पड़ोसी कृष्णानंद तिवारी ने कहा, “मैं उन्हें 5-6 महीने से जानता हूं। उन्होंने घर पर धार्मिक आयोजन कराया था। तब आसपास के सभी लोगों को बुलाया गया था। उनका व्यवहार कभी गलत नहीं लगा, लेकिन कोई चोर यह नहीं कहता है कि हमने चोरी की है।”

एक अन्य पड़ोसी अनुराग मिश्रा ने कहा, “वह अनुकल्प मिश्रा को लगभग एक साल से जानते हैं। कभी कोई संदिग्ध हरकत नजर नहीं आई। उनका अच्छा स्वभाव था, लेकिन उनके अंदर के भाव को हम नहीं जान सकते। दान प्रकरण पूरा जांच का विषय है।”

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Rohit Shetty: रोहित शेट्टी को फिर मिली जान से मारने की धमकी, 20 करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Vivo Y6a 5G लॉन्च: बड़ी बैटरी, दमदार परफॉर्मेंस और शानदार कैमरा, जानें कीमत और फीचर्स

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Meerut News: मेरठ के कारोबारी, पत्नी और बेटी की सड़क हादसे में मौत, कॉलोनी में मातम

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: परिवार से मिलने हरियाणा के रोहतक...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here