Sunday, May 24, 2026
- Advertisement -

इनवर्टर-बैट्री गोदाम में लगी भीषण आग

  • एक करोड़ से ज्यादा का भारी नुकसान, हाल में ही लिया था पांच करोड़ रुपये का लोन
  • आग को काबू करने के लिए तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: पल्लवपुरम में बुधवार को इनवर्टर-बैट्री और एसी के गोदाम में शॉर्ट सर्किट होने से अचानक आग लग गई। आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इस कदर फैली की गोदाम के अंदर रखा लगभग एक करोड़ रुपये का सामान जल कर राख हो गया। आग में गोदाम मालिक के मालिक बुरी तरह झुलस गया और कर्मचारी एवं मजदूर भी आग की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ी एक टैंकर आनन-फानन में मौके पर पहुंच गए और घंटों की मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गया। आग में गोदाम के अंदर खड़ी दो बाइक भी चलकर राख हो गई। आग लगने से आसपास में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पल्लवपुरम पुलिस भी मौके पर पहुंची।

पल्लवपुरम फेज-2 के एस मकान संख्या-41 में पवन राठी और विवेक राठी का परिवार रहता है। बताया गया कि पल्लवपुरम में एस-38 में दोनों भाइयों ने इनवर्टर-बैट्री और एसी का गोदाम तीन माह पहले ही खोला था। बुधवार को करीब 12:15 बजे अचानक से शॉर्ट सर्किट से उसमें आग लग गई। आग के दौरान चार कर्मचारियों और तीन मजदूर काम कर रहे थे। आग ने थोड़ी ही देर में भयंकर रूप धारण कर लिया। गोदाम के सामने ही मालिक विवेक और पवन राठी का घर है विवेक दिल्ली जाने के लिए जैसे बाहर निकला तो उन्हें धुआं दिखाई दिया और वह सीधे मजदूर और कर्मचारियों को बचाने के चक्कर में विवेक के हाथ जल गए और चेहरा भी जल गया

बड़ी मुश्किल से उसे भी बाहर निकाला। मजदूर और कर्मचारी अंदर फंसे हुए थे। इनके फंसे होने से पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पल्लवपुरम पुलिस ने आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड को बुलाया। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ी मौके पर पहुंची। उससे पहले क्षेत्रीय पार्षद विक्रांत ढाका द्वारा टैंकर से आग पर काबू पाने के लिए काम किया जा रहा था। करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया गया। बताया गया कि अभी दो महीने पहले ही इस काम को शुरू करने के लिए पांच करोड़ का लोन भी लिया गया था। आग से करीब एक करोड़ से ज्यादा का नुकसान की संभावना है।

मजदूर और कर्मचारियों की अटक गई सांसें

जिस समय शॉर्ट सर्किट से आग लगी उस समय सेल्स एग्जीक्यूटिव निवासी रोहटा रोड कर्मचारी अंगद सुदर्शन अजीत गजेंद्र काम कर रहे थे। इसके अलावा बुधवार को ही मजदूर बिहार निवासी यूनुस रुखसार जावेद भी मजदूरी के लिए काम पर आए थे। सभी लोग आग लगने के दौरान घबरा गए बाहर निकलने पर ही उन्होंने राहत की सांस ली।

मां-बेटी का रो-रोकर बुरा हाल

पवन राठी और विवेक राठी दोनों सगे भाई एस-41 पल्लवपुरम फेज-2 में रहते हैं। उनके साथ में उनकी मां कांता और बहन श्वेता भी रहती है। पवन राठी और विवेक राठी दोनों सगे भाई एस-41 पल्लवपुरम फेज-2 में रहते हैं। उनके साथ में उनकी मां कांता और बहन श्वेता भी रहती। मकान के सामने ही किराए पर तीन महीने पहले एक मकान लेकर गोदाम बनाया था। जिसमें अभी हाल ही में काम शुरू किया गया था। शॉर्ट सर्किट लगने के कारण आग ने पूरे गोदाम को तहस-नहस कर दिया। आग को देख मां बेटी का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है।

फायर ब्रिगेड कर्मियों ने भी दिखाई तत्परता

सोलर पैनल बैट्री इनवर्टर के गोदाम में लगी आग के दौरान जैसे ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी को सूचना मिली आनन-फानन में तीन गाड़ी मौके पर पहुंच गई और पूरी टीम आग बुझाने के लिए लग गई फायर कर्मियों ने भी आग बुझाने के लिए पूरी तत्परता दिखाई। जिस कारण से आग पर काबू पा लिया गया और आसपास के मकान तक आग नहीं पहुंची।

झुलसने से बाल-बाल बचे कर्मचारी

गोदाम के अंदर क र्मचारी अमर, अंगद, सुदर्शन, अजीत और गजेंद्र थे। इसके अलावा मजदूर बिहार निवासी यूनुस, जावेद और रुकसान भी थे। आग भयंकर इतनी थी कि पता नहीं चल रहा था कि आखिर कौन कर्मचारी और मजदूर इसकी चपेट में न आ जाए। हालांकि गनीमत रही कि कोई भी इसकी चपेट में नही आए। बल्कि गोदाम मालिक इसकी चपेट में आने से झुलस गया। समय रहते तत्परता न दिखाई होती तो बड़ा हादसा हो जाता। हालांकि गोदाम में लगी आग की सूचना मिलने पर जनपद में तमाम लोगों में सूचना फैलने से हड़कंप मचा रहा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: निजी स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी मंजूरी के बिना भी बढ़ा सकते है फीस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों...

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 28 मई तक जारी की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी...

NEET-UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक भरें बैंक डिटेल्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Chirag Paswan: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर चिराग पासवान का बयान, कहा बढ़ते दामों पर नियंत्रण की पूरी कोशिश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग...
spot_imgspot_img