जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार को राजधानी का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया है। इस संबंध में गृह मंत्रालय ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।
आदेश के अनुसार, अनुराग कुमार ने सतीश गोलचा का स्थान लिया है, जिन्हें दिल्ली पुलिस आयुक्त के पद से हटा दिया गया है। अनुराग कुमार को कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

