Friday, July 17, 2026
- Advertisement -

FIFA World Cup: विश्व कप जीतने पर मिलेगा अनोखा तोहफा, जानिए चैंपियनशिप रिंग्स की खासियत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के विजेता खिलाड़ियों को इस बार ट्रॉफी और गोल्ड मेडल के अलावा एक खास सम्मान भी मिलेगा। पहली बार फीफा किसी विश्व कप विजेता टीम को विशेष रूप से डिजाइन किए गए चैंपियनशिप रिंग्स प्रदान करेगा। फीफा की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, यह परंपरा अमेरिकी खेल संस्कृति से प्रेरित है और विश्व कप के इतिहास में पहली बार इसे अपनाया जा रहा है।

स्पेन और अर्जेंटीना के बीच न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले के बाद विजेता टीम को ये रिंग्स पहनाए जाएंगे। भारतीय समयानुसार खिताबी मुकाबला रविवार देर रात 12:30 बजे शुरू होगा।

अर्जेंटीना के पास लगातार दूसरा खिताब जीतने का मौका

मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। मुकाबले में टीम एक समय पिछड़ रही थी, लेकिन एंजो फर्नांडीज ने बराबरी का गोल कर मैच में वापसी कराई। इसके बाद इंजरी टाइम में लाउतारो मार्टिनेज ने निर्णायक गोल दागकर अर्जेंटीना को लगातार दूसरे विश्व कप फाइनल में पहुंचा दिया। इस हार के साथ इंग्लैंड का 1966 के बाद पहली बार विश्व कप फाइनल खेलने का सपना भी टूट गया।

स्पेन ने दमदार प्रदर्शन से बनाई फाइनल में जगह

दूसरी ओर स्पेन ने सेमीफाइनल में फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया। साल 2010 में विश्व कप जीतने के बाद यह पहला मौका है जब स्पेन खिताबी मुकाबले में उतरेगा। मैच में युवा स्टार लैमिन यमाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पेनल्टी दिलाई, जिस पर मिकेल ओयारजाबाल ने 22वें मिनट में गोल कर स्पेन को बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में पेड्रो पोरो ने दानी ओल्मो की मदद से शानदार गोल कर टीम की बढ़त दोगुनी कर दी। यमाल का एक और गोल ऑफसाइड के कारण रद्द हो गया। फ्रांस की ओर से किलियन एम्बापे और ऑरेलियन टचौमेनी ने वापसी की कोशिश की, लेकिन स्पेन की मजबूत रक्षापंक्ति के सामने उनकी एक न चली।

चैंपियनशिप रिंग्स की खासियत

विश्व कप 2026 की यादगार के रूप में कुल 2,026 चैंपियनशिप रिंग्स तैयार की जा रही हैं। इनमें से 30 रिंग्स विजेता टीम के खिलाड़ियों और स्टाफ के लिए सुरक्षित रखी जाएंगी, जबकि बाकी 1,996 रिंग्स आधिकारिक लाइसेंस प्राप्त स्मृति-चिह्न के रूप में दुनिया भर के प्रशंसकों के लिए उपलब्ध होंगी।

हर रिंग के एक तरफ फीफा विश्व कप ट्रॉफी की आकृति होगी, जबकि दूसरी ओर विजेता टीम के अनुरूप विशेष डिजाइन बनाया जाएगा। सभी रिंग्स पर अलग-अलग सीरियल नंबर अंकित होंगे और उन्हें खिलाड़ियों की अंगुलियों के नाप के अनुसार कस्टमाइज किया जाएगा। प्रत्येक रिंग के साथ उसकी प्रामाणिकता का प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा।

खिलाड़ियों को तुरंत नहीं मिलेंगी असली रिंग्स

फाइनल के बाद होने वाले पुरस्कार समारोह में विजेता टीम के कप्तान और मुख्य कोच को प्रतीकात्मक रूप से अस्थायी रिंग्स दी जाएंगी। इसके बाद खिलाड़ियों की अंगुलियों के नाप के अनुसार कस्टमाइज्ड रिंग्स तैयार की जाएंगी और बाद में आधिकारिक तौर पर उन्हें सौंपा जाएगा। यानी विश्व कप फाइनल के तुरंत बाद खिलाड़ियों को उनकी स्थायी चैंपियनशिप रिंग्स नहीं मिलेंगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: ‘पलायन’ प्रकरण में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी हिरासत में

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना चिलकाना क्षेत्र के गांव फिरोजाबाद...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here