Wednesday, June 10, 2026
- Advertisement -

Food News: दिवाली से लेकर भाई दूज तक किसी भी अवसर पर बनाएं ये पांच पारंपरिक मिठाई

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। हिंदू धर्म में त्योहारो का सीजन शुरू हो गया है और भारत में कोई भी त्योहार मीठे के बिना अधूरा माना जाता है। त्योहारो के दिन हर घर में अलग अलग पकवान बनाए जाते हैं। जैसे रसगुल्ला, रसमलाई, चम-चम, गुझिया, संदेश आदि। ऐसे में हम आपको पांच पारंपरिक मिठाइयों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्हें आप दिवाली से लेकर भाई दूज तक किसी भी अवसर पर बना सकते है

खोया की गुझिया

वैसे तो गुझिया होली के मौके पर बनाने की परंपरा है लेकिन कई जगहों पर दिवाली पर भी गुझिया बनाई और खाई जाती है। ये खोया, मेवे, चीनी और मैदा से बनने वाली स्वादिष्ठ मिठाई है। इसमें मैदे की पूड़ी के अंदर खोया से बनाया हुआ मिश्रण भरा जाता है और फिर तेल में डीप फ्राई किया जाता है। ये खाने में बेहद लजीज लगती है।

अनरसे

अनरसे एक पारंपरिक मिठाई है, ये महाराष्ट्रीयन पकवान है। इसको बनाने की शुरुआत तीन दिन पहले से कर दी जाती है। ये चावल, चीनी और खसखस की बनी मिठाई होती है जो कि खाने में एक तरफ से मुलायम और एक तरफ से थोड़ी कुरकुरी होती है और अनरसे की यही बात इसे लाजबाब बनाता है।

लड्डू

दिवाली में भगवान गणेश की पूजा की जाती है। इस मौके पर उन्हे लड्डू का भोग लगाया जाता है। गणेश जी को मोतीचूर के लड्डू का भोग अर्पित करते हैं, जिसे घर पर बनाना आसान है। इसके लिए बेसन, चीनी की जरूरत होती है। बेसन से बूंदी बनाकर चाशनी में मैश करते हुए मोतीचूर के लड्डू बनाए जा सकते हैं।

कलाकंद

दिवाली पर लक्ष्मी पूजा के मौके पर सफेद रंग की दूध की मिठाई का भोग अर्पित होता है। ऐसे में कलाकंद आसानी से घर पर बनाया जा सकता है। ये उत्तर भारत की लोकप्रिय मिठाई है, जिसे बनाने के लिए दूध, खोया या पनीर की जरूत होती है।

मैसूर पाक

मैसूर पाक खाने में बहुत टेस्टी होती है। ये बेसन चीनी, घी, मेवे से बनी होती है। मैसूर पाक को घर पर बनाना आसान है। भाई दूज के मौके पर टीका करके भाई का मुंह मैसूर पाक से मीठा किया जा सकता है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Bihar News: राजद ने शिवचंद्र राम का इस्तीफा ठुकराया, पार्टी ने जताई प्रतिबद्धता

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: विधान परिषद चुनाव में टिकट...

Weather Update: मानसून 16 राज्यों तक पहुंचा, दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में बरसेंगे बादल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम मानसून कुछ दिन रुकने...

Saharanpur News: आरक्षी भर्ती परीक्षा में प्रशासन की सख्ती, एसएसपी ने किया निरीक्षण

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस एवं...
spot_imgspot_img