Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

एक बार फिर ओवरफ्लो होकर टूटी मामोर झील

  • पानी में डूबकर सैकड़ों बीघा गेहूं फसल बर्बाद

जनवाणी संवाददाता |

कैराना:  मंगलवार सुबह करीब 4 बजे गांव मामोर के टापू के पास झील के किनारे पर बनाई गई मिट्टी की ढांग टूट गई। जिसके बाद झील का ओवरफ्लो पानी तेजी के साथ किसानों की गेहूं की फसलों में भर गया।

3 7

जिस कारण गेहूं की फसल पूरी तरह जलमग्न हो गई। झील का गंदा पानी किसान विनोद, सोखा, सूरता, वसी, इलियास, टीपा, पीरु, भूरा, जमील, शकीला व जितेंद्र आदि की हजारों बीघा गेहूं की फसल में भर गया।

वहीं झील टूटने के बाद किसान खुद ही टूटी हुई ढांग को रोकने में जुट गए। किसानों द्वारा लकड़ियों की मदद से मिट्टी के बोरे डालकर पानी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण झील का पानी नहीं रुक सका। किसानों ने प्रशासन से बर्बाद हुई गेहूं की फसलों का उचित मुआवजा देने की मांग की हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...
spot_imgspot_img