Friday, April 24, 2026
- Advertisement -

विवाहिता ने जहर खाकर दी जान

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: टीपी नगर थानांतर्गत नई बस्ती लल्लापुरा में एक विवाहिता ने जहर खाकर जान दे दी। ससुराल वालों ने मौत की सूचना मायके वालों को नहीं दी और अंतिम संस्कार के लिये शव ले जाने लगे तभी मायके पक्ष के लोग थाने पहुंचे और विरोध जताया।

नई बस्ती लल्लापुरा निवासी बीस वर्षीया मीनाक्षी की शादी अजय के साथ हुई थी। बुधवार की रात मीनाक्षी ने किसी बात पर घर में झगड़ा होने पर जहरीला पदार्थ खा लिया जिसे ससुराल वाले लाइफ आनंद अस्पताल में भर्ती कराने ले गए।

पुलिस ने बताया कि दो दिन तक जीवन और मौत से संघर्ष करने के बाद मीनाक्षी ने दम तोड़ दिया। शनिवार को मीनाक्षी के मायके वाले एसओ टीपी नगर विजय गुप्ता से मिले और कहा कि पुलिस ने मीनाक्षी का शव ससुराल वालों को दे दिया और मायके वालों को सूचना तक नहीं दी।

एसओ ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव मृतका के पति अजय को सौंप दिया गया था। इसी बात पर परिजनों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि अभी मौत का कारण तक पता नहीं चला है कि ससुराल वाले शव लेकर चले गए। जब एसओ ने फैंटम से जानकारी ली तो पता चला कि पति अजय कुछ लोगों को लेकर शव को ब्रजघाट अंतिम संस्कार के लिये ले गया है। हालांकि मायके पक्ष के लोग अजय के इस दावे से संतुष्ट नहीं हुए।

दहेज दानवों ने विवाहिता को दीं घोर यातनाएं

दहेज के रूप में एक लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर आरोपी ससुरालियों ने विवाहिता की जमकर पिटाई की। इसके बाद आरोपियों ने उसे घर से निकाल दिया। शनिवार को पीड़िता ने कोतवाली पहुंच कर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

कोतवाली क्षेत्र के नवाबगढ़ी गांव निवासी युवती की शादी करीब दो वर्ष पूर्व जानसठ निवासी युवक के साथ हुई थी। युवती के परिजनों ने शादी में काफी दान दहेज दिया था। मगर दहेज में बाइक नहीं मिलने से ससुराल वाले नाराज थे। जिसके चलते आरोपी शादी के बाद से ही विवाहिता का उत्पीड़न कर रहे थे। कुछ दिन से आरोपी दहेज के रूप में एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे।

इसी बात को लेकर आरोपी विवाहिता के साथ मारपीट करते। मांग पूरी नहीं होने पर आरोपियों ने बीते शुक्रवार को विवाहिता की जमकर पिटाई की। इसके बाद आरोपियों ने उसे घर से निकाल दिया। किसी तहर मायके पहुंची विवाहिता ने परिजनों को मामले से अवगत कराया। शनिवार को पीड़िता ने कोतवाली पहुंच कर आरोपी ससुरालियों के खिलाफ तहरीर देते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

पत्नी ने नहीं दिलाई एलईडी पति ने गुस्सा में लगाई आग

पत्नी के एलईडी नहीं दिलाने पर पति ने गुस्से में आकर मकान में आग लगा दी। मकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने से क्षेत्रवासियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी ली।

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुरी निवासी मंजू पत्नी नरेश ने बताया कि लॉकडाउन के चलते नौकारी चली गई। इस बीच पत्नी फैक्ट्री में नौकरी कर घर का पालन-पोषण कर रही थी। शनिवार को नरेश ने घर के एलईडी खरीदने को कहा। इसी बात को लेकर दंपति के बीच विवाद हो गया।

पत्नी फैक्ट्री में काम करने के लिए चली गई। पति नरेश ने गुस्से में मकान में तेल डालकर आग लगा दी। घर में रखा घेरलू सामान जलकर खाक हो गया। मकान से धुआं निकलतें देख क्षेत्रवासियों में हड़कंप मचा। क्षेत्रवासियों ने पानी डालकर आग को बुझाया। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। उधर, ब्रह्मपुरी इंस्पेक्टर सुभाष अत्री का कहना है कि पति व पत्नी के विवाद हुआ। गुस्से में पति ने आग लगा दी थी। पत्नी की शिकायत पर पति को हिरासत में लिया गया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

West Bengal: ममता बनर्जी ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- सत्ता नहीं चाहिए, विनाश चाहिए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता...

पासपोर्ट विवाद: पवन खेड़ा को मिला बड़ा झटका, कोर्ट ने नहीं दी राहत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गुवाहाटी हाईकोर्ट ने शुक्रवार को...

UPSSSC Forest Guard Recruitment 2026: वन विभाग में 708 पदों पर भर्ती, PET 2025 पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img