- जनकल्याणकारी व आर्थिक सहयोग को होंगे कार्यक्रम
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: सहारनपुर मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी जगपाल सिंह ने थानाभवन क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में भृमण कर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिन को जनकल्याणकारी व आर्थिक सहयोग के रूप में मनाने का आहवान किया। उन्होंने केक नहीं काटने व मिठाई नहीं बांटने का आहवान किया।
बुधवार को बसपा सहारनपुर मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी जगपाल सिंह ने थानाभवन क्षेत्र के गांव अहमदपुर, उमरपुर, दभेडी, इरशादपुर माजरा, जलालाबाद, थानाभवन कस्बे का भ्रमण किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को बताया कि इस बार 15 जनवरी को पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिवस पर केक एवं मिठाई नहीं बांटी जाएगी। उन्होंने कहा इस बार मायावती के जन्मदिवस पर जनकल्याणकारी व आर्थिक सहयोग के रूप में मनाने हुए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि आगामी आने वाले चुनावों में बसपा अपने दम पर चुनाव लड़ेगी और जीतेगी भी। जगपाल सिंह ने गांव-गांव में जाकर अपने सभी कार्यकतार्ओं से संपर्क कर पार्टी की नीतियों की जानकारी दी। संपर्क अभियान में प्रिंस राष्ट्रवादी, अभय कुमार, विशाल कुमार, सौरभ कुमार, मयंक कुमार, विश्व प्रताप आदि मौजूद रहे।

