Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

मेरठ को मिली वन्य जीव रेस्क्यू सेंटर की सौगात

  • मुख्यमंत्री ने किया चार वन्यजीव रेस्क्यू सेंटरों का शिलान्यास

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शुक्रवार को क्रांतिधरा को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेहतरीन सौगात देते हुए मेरठ में वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर देने की घोषणा कर दी। यह निर्णय उत्तर प्रदेश राज्य वन्यजीव बोर्ड की 13वीं बैठक में लिया गया। मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में चार वन्यजीव रेस्क्यू सेंटरों का शिलान्यास किया गया। वहीं, चित्रकूट स्थित रानीपुर वन्यजीव विहार को टाइगर रिजर्व के रूप में विकसित करने के आदेश जारी किए गए हैं।

यह प्रदेश का चौथा टाइगर रिजर्व होगा। प्रदेश में डॉल्फिन पार्क की स्थापना की कार्ययोजना तैयार करने की बात भी कही गई। वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर की बात करे तो यह बहिलपुरवा चित्रकूट वन प्रभाग, हस्तिनापुर मेरठ वन प्रभाग, गोपालपुर पीलीभीत टाइगर रिजर्व तथा मधवलिया महराजगंज में स्थापित किए जाएंगे। लखनऊ के कुकरैल वन क्षेत्र में नाइट सफारी और अत्याधुनिक चिड़ियाघर का विकास कराया जाना है।

06 9

जिसके लिए वन नगर विकास, आवास एवं लोक निर्माण विभाग मिलकर कार्य योजना तैयार करेंगे। योजना के अन्तर्गत हर जनपद में ईको पर्यटन के अनुकूल स्थलों पर पर्यटन सुविधाओं को विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने हस्तिनापुर के पास से निकलने वाली गंगा नदी में डॉल्फिनों की बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए इसे विकसित करने पर जोर दिया है।

वहीं, वन्य जीव रेस्कयू सेंटर खुलने से आसपास के जनपदों में अक्सर घायल हो जाने वाले जंगली जानवरों के पुनर्वास में काफी मदद मिलेगी। हाल ही में मेरठ और आसपास के जनपदों में बार-बार तेंदुओं के मिलने से रेस्क्यू सेंटर की मांग बढ़ने लगी थी। मुख्यमंत्री की घोषणा से निश्चित रूप से मेरठ पर्यटन की दृष्टि से भी बेहतरीन विकल्प के रूप में सामने आएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img