Sunday, May 24, 2026
- Advertisement -

मुंबई में 60 लाख का कपड़ा चोरी किया मेरठी बदमाश ने

  • मुंबई के कपड़ा कारोबारी मोहम्मद अली ने मेरठ पहुंचकर थाना कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कोतवाली थाना क्षेत्र के शाहपीर गेट इलाके में रहने वाली बिलाल नाम के एक बदमाश ने मुंबई के डोगरी इलाके में स्थित एक गोदाम से 60 लाख कीमत का कपड़ा चोरी कर लिया। मुंबई के कपड़ा कारोबारी मोहम्मद अली ने मेरठ पहुंचकर थाना कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि कपड़ा चोरी करने वाला बिलाल उन्हें मेरठ सें कॉल कर लगातार धमकी दे रहा था। वो खुद के पुलिस चौकी में मौजूद होने की बात कह रहा था। मोहम्मद अली मुंबई के बड़े कपड़ा कारोबारी हैं। देश के तमाम राज्यों व शहरों में वो कपड़ा सप्लाई करते हैं। उन्होंने बताया कि उनका काम कीमती व महंगे कपड़ों का है।

देश के तमाम शोरूमों के लिए वह माल भेजते हैं। गोदाम से माल चोरी की घटना के बाद से वह लगातार बिलाल की तलाश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इतनी बड़ी चोरी की वारदात किसी एक शख्स के बूते की बात नहीं है। इस घटना में जरूर कुछ अन्य भी शामिल हैं, लेकिन जो भी इसमें शामिल रहा है उसका कनेक्शन बिलाल से जरूर जुड़ा हुआ है। मामले की जानकारी मिलने के बाद अब मेरठ पुलिस भी सक्रिय हो गयी है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी सामने आने के बाद टीम बनाकर कथित चोरी की घटना में शामिल बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

हत्यारोपी को आजीवन कारावास

लावड़: क्षेत्र के गांव अंदावली में लगभग चार वर्ष पूर्व हुई एक युवक की हत्या के मामले में न्यायालय ने बुधवार को आरोपी को आजीवन कारावास व 68 हजार के अर्थदंड की सजा सुनाई। इंचौली थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि वर्ष 2020 में गांव अंदावली निवासी अनुज की विनीत ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। तभी से मामला न्यायालय में विचाराधीन चल रहा था। पुलिस की मजबूत पैरवी के चलते बुधवार को न्यायालय ने विनीत को धारा 302 के अंतर्गत आजीवन कारावास व 50 हजार के अर्थदंड की सजा सुनाई।

वहीं, धारा 452 आईपीसी में पांच वर्ष का कारावास व पांच हजार का जुर्माना, धारा 506 आईपीसी के अंतर्गत पांच वर्ष करावास व पांच हजार के जुर्माने की सजा सुनाई। मुकदमा अपराध संख्या 163 वर्ष 2020 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट में तीन वर्ष का कारावास व तीन हजार का जुर्माना, धारा 27ए एक्ट में पांच वर्ष के कारावास व पांच हजार के जुर्माने की सजा सुनाई।

घर के बाहर से महिला को अगवा कर कुंडल लूटे

मेरठ: ब्रह्मपुरी थाना के प्रताप बिहार से बाइक सवार बदमाशों ने धोखे से घर के बाहर घूम रही एक महिला को अगवा कर उससे सोने के कुंडल लूट लिए और फरार हो गए। ममता पत्नी देवेन्द्र निवासी प्रताप विहार सोमवार की देर शाम घर के बाहर घूम रही थीं। तभी बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे, उन्होंने ममता के बेटे का नाम लेते हुए बताया कि उसकी हादसे में मौत हो गयी है। बेटे की मौत की खबर सुनकर वह बुरी तरह से घबरा गयी। वह बाइक सवार युवकों के साथ चल दी। कुछ दूरी पर सुनसान स्थान पर बाइक सवारों ने उसको रोड पर उतर दिया।

मारपीट व धक्का-मुक्की कर उससे कुंडल आदि लूट लिए और फरार हो गए। घटना के बाद वह बेहोश हो गयी। राहगीरों ने कब उसको घर पहुंचाया, उसको नहीं पता। जहां महिला बेहोश पड़ी थी, उससे कुछ दूरी पर एक परिवार रहता है। महिला ने बेटी राशि का नंबर उस परिवार को दिया। राशि को कॉल कर घटना की जानकारी दी गयी। वहां डायल 112 भी पहुंच गयी। लोगों की मदद से पुलिस ने महिला को उसके घर पर पहुंचा दिया है। पुलिस कार्रवाई की बात कह रही है।

संगम एक्सप्रेस से कटने से बाल-बाल बचा युवक

मेरठ: सिटी रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की शाम एक युवक मेरठ से प्रयागराज जा रही संगम एक्सप्रेस से कटने से बाल-बाल बचा। उक्त युवक चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा था। उसका पैर फिसल गया और वह प्लेटफाम पर गिरकर इसी बीच जीआरपी के एक दारोगा ने उसकी टांग पकड़कर खींची और जान बचाई। मोहल्ला ब्रह्मपुरी कुशान गुप्ता पुत्र एसके गुप्ता मंगलवार की शाम संगम एक्सप्रेस से प्रयागराज जाने के लिए सिटी स्टेशन पहुंचा। उसने अनारक्षित टिकट लिया। इसके बाद उसने स्टेशन के बाहर से ठंडे पानी की बोतल ली।

इस बीच ट्रेन का हार्न बजा तो वह ट्रेन पकड़ने के लिए भागा। वह स्टेशन पर अनारक्षित कोच को तलाशने लगा। इसी बीच ट्रेन चल दी। इसके बावजूद वह अनारक्षित डिब्बा तलाशने में लगा रहा। जब उसे डिब्बा मिला तो टेÑन ने रफ्तार पकड़ ली। उसने डिब्बे में चढ़ने का प्रयास किया। उसका पैर फिसल गया और वह प्लेटफार्म पर गिरा और ट्रैक की ओर लटक गया। यह देख वहां से गुजर रहे जीआरपी के उपनिरीक्षक हीरा सिंह ने भागकर युवक की टांग पकड़कर तेजी से खींची। जिससे वह बाल-बाल बच गया। किसी यात्री के चेन खींचने पर ट्रेन रुक गई। इसी बीच युवक ट्रेन में सवार हो गया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: निजी स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी मंजूरी के बिना भी बढ़ा सकते है फीस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों...

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 28 मई तक जारी की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी...

NEET-UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक भरें बैंक डिटेल्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Chirag Paswan: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर चिराग पासवान का बयान, कहा बढ़ते दामों पर नियंत्रण की पूरी कोशिश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग...
spot_imgspot_img