Sunday, May 24, 2026
- Advertisement -

दिनभर भीषण गर्मी, रात में बूंदाबांदी से फौरी राहत

  • कम नहीं हो रहा गर्मी का प्रकोप, लगातार सूरज की तपिश के साथ बढ़ रही गर्मी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ/मोदीपुरम: शहरवासी दिनभर भीषण गर्मी से जूझते रहे, लेकिन बुधवार रात को हुई बूंदाबांदी से मौसम थोड़ा खुश गवार हो गया। जिससे भीषण गर्मी से फौरी राहत मिली। जून के महीने में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। इस प्रकोप के बढ़ने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। अभी सूरज की तपिश के साथ गर्मी बढ़ रही है। जिससे लोग बीमारी का शिकार हो रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। जिसके चलते अभी परेशानी बढ़ेगी। इस गर्मी के प्रकोप के कारण महिलाएं, बुजुर्गों और बच्चों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।

राजकीय मौसम वैधशाला पर बुधवार को 39.8 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 54 एवं न्यूनतम आर्द्रता 37 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम में अब बदलाव के संकेत बनेंगे। क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण बदलाव होगा और फिर से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि अभी एक दो दिन मौसम में बदलाव नही होगा। गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि के मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही के अनुसार अभी मौसम में गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा।

05 5

जिसके चलते लोगों की परेशानी बढ़ेगी। उधर, रात में तेज बारिश होने से गर्मी से झुलस रहे लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि महज दस मिनट की ही बारिश होने से लोग मायूस भी हुए। बीते दो माह से साफ व शुष्क मौसम के बीच सामान्य से उपर पहुंचे तापमान ने लोगों को गर्मी से झुलसा रखा था। यूपी में पहाड़ों पर लगातार पहुंच रहे तीन पश्चिमी विक्षोभों का असर पड़ना शुरू हो गया तथा बुधवार की रात्रि में लगभग 10 बजे तेज गरज के साथ मूसलाधार बारिश हुई। बारिश से पहले तेज हवाएं भी चलीं। बारिश इतनी तेज थी कि गर्मी से झुलस रही जमीन पर बारिश की बूंदे पड़ते ही गर्मी का भभका उठा। तेज गर्मी से झुलस रहे लोगों को इस बारिश से बड़ी राहत मिली।

बड़ी बात यह रही कि यह तेज बारिश एक साथ पूरे ही शहर में आई। नहीं तो यह होता है कि एक क्षेत्र में बारिश होती है तो दूसरे क्षेत्र में सूखा पड़ा रहता है। वहीं, बारिश होने से किसानों के चेहरे भी खिल गए हैं। इस समय आम की फसल तैयार खड़ी है तथा बारिश से आम की फसल भी बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। पिछले कई दिनों की तेज धूप के बाद बुधवार की रात को अचानक मौसम में आए बदलाव के कारण तेज हवा और गरज के साथ देर रात से तेज बारिश का सिलसिला शुरू हुआ। मौसम विशेषज्ञों ने अगले कुछ दिन तक हवा के साथ तेज बारिश होने का अनुमान जताया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: निजी स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी मंजूरी के बिना भी बढ़ा सकते है फीस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों...

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 28 मई तक जारी की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी...

NEET-UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक भरें बैंक डिटेल्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Chirag Paswan: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर चिराग पासवान का बयान, कहा बढ़ते दामों पर नियंत्रण की पूरी कोशिश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग...
spot_imgspot_img