जनवाणी संवाददाता |
चांदीनगर: दुर्गा पूजा, दशहरा, बारावफात, बाल्मीकि जयंती के त्यौहारों को देखते हुए थाना चांदीनगर परिसर में एक शान्ति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। सीओ खेकड़ा युवराज सिंह ने कहा की सभी त्यौहारो को भाईचारे के साथ शान्ति पूर्वक मनाये और करोना को देखते हुए कोविडल लाइन का ख्याल रखे।
उन्होंने कहा की अगर कोई असामाजिक तत्व माहौल खराब करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कारवाही की जायेगी। इस मौके पर थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह सिद्ध, एसआई मुनेन्द्र सिह, नरेश सैनी दरोगा, केशव प्रधान, ओमवीर प्रधान, नासिर प्रधान, प्रदीप प्रधान, सोनू, संदीप प्रधान, अशोक प्रधान आदि मौजूद थे।

