- राजगढ़ रेंज की भागूवाला चेक पोस्ट का मामला
जनवाणी संवाददाता |
मंडावली: भागूवाला के समीप नेशनल हाईवे के किनारे बनी वन विभाग की चेक पोस्ट के समीप लगभग 6:30 फीट लंबा अजगर सांप घूमता हुआ मिला जिस पर क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। जिसकी सूचना राहगीरों ने राजगढ़ रेंज के प्रभारी राम मुसाफिर यादव को दी। जिसके बाद वन कर्मियों ने मौके पर जा कर सांप को पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया।
शनिवार को भागूवाला के समीप नेशनल हाईवे के किनारे अजगर को सड़क पर देख राहगीरों में दहशत फैल गयी। सूचना पर मौके पर पहुंचे दरोगा जयपाल सिंह ने देखा कि एक अजगर वन चौकी के समीप घूम रहा है जिसकी सूचना वन प्रभारी राजगढ़ के रेंजर को दी।
रेंजर अपनी टीम को लेकर मौके पर पहुंचे और रेक्शयु कर मश्क्कत कर अजगर को पकड़ लिया और अजगर को सबलगढ़ वन क्षेत्र कम्पार्ट नंबर 4 में छोड़ दिया। रेंजर राम मुसाफिर यादव ने बताया अजगर की लंबाई करीब 6:30 फीट वजन लगभग 40 किलो था राजगढ़ के प्रभारी रेंजर राम मुसाफिर यादव के साथ वन दरोगा जयपाल सिंह सहित आदि वन कर्मी मौजूद रहे।

