Friday, June 19, 2026
- Advertisement -

सिवालखास में पुरुष, किठौर में महिलाओं ने सर्वाधिक वोट डाले

  • जनपद की सात सीटों पर 64.67 फीसदी हुआ मतदान
  • तीन किन्नरों ने भी मतदान किया

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में 80 प्रत्याशियों के लिये 64.67 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें 62.98 प्रतिशत महिलाओं और 66.1 प्रतिशत पुरुषों ने वोट डाले। चुनाव में 1698194 वोट डाले गए। इस बार 217 किन्नरों में से तीन किन्नरों ने भी वोट डाले जो कुल मतदान का 1.38 प्रतिशत है।

28 09 14

सिवालखास सीट पर 131556 पुरुष और 101059 महिलाओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। अगर आंकड़ों के हिसाब से देखा जाए तो 70.90 प्रतिशत पुरुष और 68.51 प्रतिशत महिलाओं ने वोट डाले। इस सीट पर 337510 वोट हैं। यहां पर 68.92 प्रतिशत मतदान हुआ है। सरधना सीट पर 134379 पुरुषों और 107945 महिलाओं ने वोट डाले है। इस सीट पर 68.8 प्रतिशत पुरुष और 65.6 प्रतिशत महिलाओं के वोट पड़े। इस सीट पर 359924 वोटर्स हैं और 67.33 प्रतिशत मतदान हुआ है।

हस्तिनापुर में 126190 पुरुष और 102951 महिलाओं के वोट पड़े। यहां पर 67.01 प्रतिशत पुरुष और 66.61 प्रतिशत महिलाओं के वोट पड़े है। 342646 मतदाताओं वाली इस सीट पर 66.87 प्रतिशत मतदान हुआ है।किठौर सीट पर 140201 पुरुषों और 112653 महिलाओं ने वोट डाले। यहां पर मतदान तेज हुआ और 70.55 प्रतिशत पुरुष और 68.17 प्रतिशत महिलाओं के वोट पड़े। इस सीट पर 364014 मतदाता है और 69.46 प्रतिशत मतदान हुआ है। मेरठ कैंट सीट पर 132706 पुरुषों और 110137 महिलाओं ने वोट डाले है।

इस सीट पर 428597 वोट हैं और 56.66 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस सीट पर 57.62 प्रतिशत पुरुष और 55.56 प्रतिशत महिलाओं ने वोट डाले हैं।मेरठ शहर सीट पर 113803 पुरुषों और 86903 महिलाओं ने वोट डाले। इस सीट पर 312368 वोट हैं और 64.25 प्रतिशत मतदान हुआ है। मेरठ दक्षिण सीट पर 165519 पुरुषों और 132189 महिलाआें ने वोट डाला। इस सीट पर 480619 वोटर हंै और 61.92 प्रतिशत मतदान हुआ।

इस जनपद में 1428702 पुरुष और 1196959 महिला मतदाता है। इसके अलावा 217 किन्नर भी हैं। सात विधानसभा सीटों पर कुल 2625878 वोटर्स हैं। इस बार चुनाव में 944354 पुरुषों और 753837 महिलाओं के वोट हैं। इस बार चुनाव में 1698194 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

पुलिस मुठभेड़: फायरिंग कर भाग रहे बदमाश को लगी गोली

जनवाणी ब्यूरो | हरिद्वार: बुग्गावाला थाना क्षेत्र में गुरुवार देर...

Rahul Gandhi: 56 साल के हुए राहुल गांधी, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता...

Share Market: सेंसेक्स-निफ्टी भी दबाव में, IT गिरावट से बाजार कमजोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: ग्लोबल टेक्नोलॉजी सर्विसेज कंपनी एक्सेंचर...
spot_imgspot_img