Friday, February 13, 2026
- Advertisement -

UP Weather News: मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट,यहां पड़ेगा अत्यधिक घना कोहरा

जनवाणी ब्यूरो |

यूपी: आज मंगलवार को आईएमडी ने उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से के लिए मौसम में बदलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि, कल यानि 29 जनवरी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से पश्चिम के कुछ जिलों में बूंदाबांदी के आसार हैं। वहीं, मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए प्रदेश के 17 जिलों में अत्यधिक घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही प्रदेश के अन्य 15 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट है।

29 जनवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 29 जनवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में बुधवार को हल्की बूंदाबांदी के संकेत हैं। हालांकि पूर्वी उत्तर प्रदेश और अवध क्षेत्र में इस पश्चिमी विक्षोभ का कोई असर नहीं पड़ने वाला है।

अत्यधिक घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत व आसपास के इलाकों में अत्यधिक घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मऊ, बलिया, देवरिया, बाराबंकी, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, अमरोहा, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास के इलाकों में भी घना कोहरा छाने की संभावना है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Air India: एअर इंडिया हादसा, इटली मीडिया ने पायलट पर लगाया गंभीर आरोप

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एअर इंडिया के विमान हादसे...

World News: व्हाट्सएप-यूट्यूब पर रूस की बड़ी कार्रवाई, यूजर्स को लगा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रूस में कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय...
spot_imgspot_img