जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली के अलावा किसानों ने आज देशभर में चक्का जाम का ऐलान किया है। इस दौरान एंबुलेंस और स्कूल बस जैसी आवश्यक सेवाओं को नहीं रोका जाएगा। चक्का जाम दोपहर 12 बजे शुरू होगा और तीन बजे एक मिनट के लिए वाहनों के हॉर्न बजाकर खत्म किया जाएगा।
कुछ देर पहले दिल्ली पुलिस कमिश्नर एस एन श्रीवास्तव शहीदी पार्क पहुंचे और वहां सुरक्षा तैयारियों का जायज़ा लेने के बाद वहां से रवाना हुए। इसके साथ ही दिल्ली मेट्रो में स्टेशनों के बंद होने का सिलसिला जारी है। खान मार्केट और नेहरू प्लेस मेट्रो स्टेशन के एंट्री और एग्जिट गेट भी बंद कर दिए गए हैं।
अभी तक दिल्ली मेट्रो के आठ स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद हो चुके हैं हैं। इनमें लाल किला, जामा मस्जिद, जनपथ और सेंट्रल सेक्रेटिएट के अलावा विश्वविद्यालय के नाम शामिल हैं। आज सुबह किए ट्वीट में डीएमआरसी ने आईटीओ, मंडी हाउस और दिल्ली गेट के एंट्री-एग्जिट गेट बंद किए जाने की सूचना दी थी।
Security Update
Entry/exit gates of Lal Quila, Jama Masjid, Janpath and Central Secretariat are closed.
Interchange facility is available.
— Delhi Metro Rail Corporation I कृपया मास्क पहनें😷 (@OfficialDMRC) February 6, 2021
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने अभी-अभी एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि मंडी हाउस, आईटीओ और दिल्ली गेट के एंट्री और एग्जिट गेट बंद कर दिए गए हैं।
Security Update
Entry/exit gates of Mandi House, ITO and Delhi Gate are closed.
— Delhi Metro Rail Corporation I कृपया मास्क पहनें😷 (@OfficialDMRC) February 6, 2021
पूर्व कैबिनेट मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने 26 जनवरी की हिंसा और किसानों के चल रहे प्रोटेस्ट को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर निशाना साधा है और कहा है कि अमरिंदर सिंह ने बॉर्डर पर जाकर किसानों का एक बार हालचाल तक नहीं लिया।
अमरिंदर सिंह की नालायकी की वजह से ये सब हुआ। साल 2019 से बिल बन रहा था, तब पैरवी हुई होती तो आज ये नहीं होता। हरसिमरत कौर बादल ने ये भी कहा कि कैप्टन साहब अपने फार्म हाउस से बाहर निकलें और लोगों की तकलीफों को दूर करने के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि गलतफहमियां सरकार को हैं और इन्हें दूर किए जाने की कोशिशें होनी चाहिए।
Security tightened in Delhi-NCR in view of 'Chakka Jaam' call by farmers; visuals from Loni border (Ghaziabad) where drone is being used to monitor the situation.
Around 50,000 personnel of Delhi Police, Paramilitary & Reserve Forces deployed in Delhi-NCR, as per Delhi Police pic.twitter.com/wikAnHnXLy
— ANI (@ANI) February 6, 2021

