Friday, May 8, 2026
- Advertisement -

करोड़ों खर्च, सफाई जीरो

  • नाला सफाई की मद में हर साल बढ़ रहा नगर निगम का भारी भरकम बजट
  • शहर को जलभराव से फिर भी नहीं मिल रही निजात

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: नगर निगम हर साल नालों की सफाई पर करोड़ों रुपये खर्च कर रहा है, मगर शहर में सफाई जीरो है। हालात यह हैं कि शहर की सड़कों पर बह रहे सीवर के गंदे पानी की निकासी के बेहतर इंतजाम तक नहीं हो सके हैं। यह स्थिति तब है जब करोड़ों काव्यय केवल पानी निकासी की मद में हो रहा है, मगर शहर के लिए जलभराव फिर भी बड़ी मुसीबत बना हुआ है।

इतना ही नहीं शहर के अधिकांश इलाकों का हाल यह है कि जलभराव के कारण सड़कें तालाब में तब्दील हैं। जिससे फिलहाल जनता को निजात मिलती नहीं दिख रही। करोड़ों रुपये का कर देने के बावजूद भी शहरवासी निगम की लापरवाही और हीला-हवाली से परेशान हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि शहर की इस बड़ी समस्या की ओर से आखिरकार निगम प्रशासन ने आंखे क्यों मूंद रखी हैं?

20 8

गौरतलब है कि, नगर निगम का हर साल नालों की सफाई की मद में बजट बढ़ाता जा रहा है, मगर इसके बाद भी सड़कों पर जलभराव की समस्या जस की तस बनी हुई है। शहर के अलग-अलग इलाकों से आए दिन नाले चोक होने और सीवर का गंदा पानी सड़कों पर बहने की शिकायतें मिलती हैं। इसके बाद भी जलभराव का स्थाई समाधान विभाग नहीं कर सका है।

इतना ही नहीं करोड़ों रुपये शहर में केवल नाला सफाई के नाम पर खर्च हो रहे हैं। इसके बाद भी बिन बरसात साफ होने वाले नालों से पानी की निकासी नहीं हो रही है। हाल यह है कि नाले साफ होने के बाद भी उन्हीं नालों से घरों के पानी की निकासी नहीं हो रही हैं। ऐसे में अगर सफाई होने के बाद भी नाले अटे हैं तो क्यों और इसके लिए जिम्मेदार कौन हैं? शहर की सड़कें बिना बरसात के ही तालाब क्यों बन रही हैं? ऐसे किसी सवाल का जवाब निगम के आला अधिकारियों के पास नहीं है।

बता दें कि, माधवपुरम से लेकर पुराने शहर के अधिकांश इलाके सीवर की समस्या के कारण जलभराव की चपेट में हैं। गंदा पानी सड़कों पर बहने के कारण इन इलाकों में लोगों का घरों से बाहर निकलना और जीवन दूभर हो गया है। इसके बाद भी जनता से कर वसूली करने वाला नगर निगम इस बड़ी समस्या की सुध लेता नहीं दिख रहा है। केवल सरकारी कागजों में समस्या के समाधान का जिक्र तो कर्मचारी से लेकर अधिकारी कर रहे हैं, मगर जमीन पर समाधान होता नहीं कर पा रहे हैं।

ईदगाह रोड जलमग्न, निगम को नहीं सुध

शहर के बीचो-बीच ईदगाह रोड इलाके में सीवर का गंदा पानी सड़क पर बहने से क्षेत्रवासी परेशान हैं। हाल यह है कि इस इलाके में गंदा पानी घरों में घुस रहा है और जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। घरों में सीवर का गंदा पानी जाने से माहमारी फैलने का खतरा यहां के बांशिदों को सता रहा है, मगर निगम प्रशासन शिकायत के बाद भी इसकी सुध नहीं ले रहा है। जिसके चलते नागरिकों में रोष व्याप्त है।

19 9

ईदगाह से जैन नगर होते हुए रेलवे रोड की ओर जाने वाली सड़क पानी की निकासी नहीं होने से तालाब बनी हुई है। इसकी शिकायत क्षेत्रीय लोगों द्वारा षार्षद से लेकर नगर निगम में की गई है, मगर क्षेत्रवासियों की जलभराव की समस्या का कोई समाधान विभाग की ओर से नहीं किया गया है। क्षेत्रवासियों द्वारा समाधान नहीं होने पर गंदे पानी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल किया गया है।

इसके बाद भी विभागीय अधिकारियों ने ईदगाह की जलमग्न रोड की सुध नहीं ली है। इस इलाके में रहने वालों को गंदा पानी घरों में घुसने से माहमारी फैलने की खतरा सताने लगा है। इस संबंध में नगर स्वास्थ्य अधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, मगर उनका फोन नहीं उठ सका।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: जालंधर-फरीदकोट में धमकी भरे ईमेल, स्कूलों को भी उड़ाने की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान...

Saharanpur News: देवबंद में मुख्यमंत्री योगी का स्वागत, जनसभा स्थल पर जुटी भारी भीड़

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवबंद आगमन...
spot_imgspot_img