Friday, June 26, 2026
- Advertisement -

मंत्री बोले-पहचान भवनों से नहीं, ज्ञान देने से होती है

  • मंत्री सूर्य प्रताप शाही की नसीहत वैज्ञानिक होने के नाते प्रयोगों को आगे बढ़ाने का प्रयास करें

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि में उत्तर प्रदेश के कृषि विज्ञान केंद्रों की 29वी वार्षिक कार्यशाला में कहा कि उत्तर प्रदेश के कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि वैज्ञानिकों के पास ज्ञान और अनुभव दोनों है। उनका समावेश कर एक वैज्ञानिक होने के नाते प्रयोगों को आगे बढ़ाने का प्रयास करे। किसी भी संस्थान की पहचान भवनों से नहीं होती बल्कि छात्रों को ज्ञान देने से होती है।

बदलते मौसम को देखते हुए वैज्ञानिकों को ऐसी प्रजातियों को विकास करे जो जल वायु अनुकूल हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एग्रो हाईटेक नर्सरी का निर्माण किया गया है। इससे किसानों को लाभ मिलेगा। कार्यशाला में अपने वक्तव्य में मंत्री सूर्य प्रताप शाही की नाराजगी भी दिखाई दी। मंत्री ने वैज्ञानिकों को नसीहत देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने एक करोड़ सब्जी नर्सरी के पौधों को वितरित करने का लय उद्यान विभाग के सामने रखा। जिसकी तैयारी कर लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। केवीके पर मॉडल तैयार करना होगा।

किसान उसे देखकर अपना सके। उन्होंने परियोजना को तैयार कर और अधिक किसानों के लिए उपयोेगी कार्य करने होगें। उपकार के अध्यक्ष कैप्टन विकास गुप्ता ने कहा कि अनुसंधान को ओर अधिक तेजी से बढ़ाना होगा। कोशिश करनी होगी कि इसमें महिलाओं एवं युवाओं की भागीदारी बढ़े। वर्ष 2023 में भारत की आबादी चीन से ज्यादा हो जाएगी। इसलिए हम लोगों को तेयार रहना होगा और प्रति यूनिट उत्पादन भी बढ़ाना होगा। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद एवं सचिव डेयर हिमांशु पाठक ने कहा कि पचास वर्षो मं भारतीय कृषि में बेहद वृद्धि हुई है।

वह देश जो आयात करता था। अब हमारा देश निर्यात कर रहा है। अन्य देशों को अनाज देकर भुखमरी से हमारा देश बचा रहा है। भारतीय कृषि चुनौतियों के साथ खड़ी है। आने वाले 25 सालों में उत्पादन बढ़ाना होगा। एनके सिंह उप महा निदेशक कृषि प्रसार ने कहा कि कृषि के समग्र विकास के लिए उत्तर प्रदेश में अच्छा कार्य हो रहा है। पानी मिट्टी और वायुमंडल को ध्यान में रखते हुए प्राकृतिक खेती को प्राथमिकता के आधार पर करना होगा। कृषि विवि के कुलपति प्रोफेसर डीआर सिंह ने कहा कि एनसीआर क्षेत्र में होने के कारण फूल की खेती को ओर बढ़ावा दिया जाएगा।

22 11

शहद उत्पादन पर भी कार्य प्रारंभ किया जाएगा। पशुपालकों को 15 दिन का मूल्य संवर्धन उ त्पादन का प्रशिक्षण आयोजित कर उनके स्वरोजगार के लिए तैयार किया जाएगा। उपकार के महानिदेशक संजय सिंह ने कहा कि कृषि विज्ञान ईकाईयों को बेहतर बनाने पर बल दिया। अटारी कानपुर के निदेशक डा. यूएस गौतम ने 52 कृषि विज्ञान केंद्रों पर प्राकृतिक खेती का कार्य किया जाएगा।

जिसके लिए गांव का चुनाव किया जा रहा है। विवि के निदेशक प्रसार डा. पीके सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के 89 कृषि विज्ञान केंद्र भाग ले रहे है। जिसमें विभिन्न तकनीकियों पर विचार-विमर्श हो रहा है। इस दौरान डा. एपी राव, डा. एनके वाजपेई, डा. एसएस सिंह, डा. एके सिंह, अभय कुमार गुप्ता, जितेंद्र कुमार सिंह, अजय कुमार, अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

केशव प्रसाद मौर्य जनाधार वाले और बड़े नेता

उत्तर प्रदेश के कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही कृषि विवि में आयोजत हुई तीन दिवसीय कार्यशाला में भाग लेने पहुंचे। कृषि मंत्री ने जहां उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसान हित में कराए जा रहे विभिन्न कार्यों को गिनाया। वही उत्तर प्रदेश में कृषि विज्ञान केंद्रों पर हुए किसान हित के कार्यो को भी सरकार की उपलब्धि बताया। सूर्य प्रताप शाही कार्यशाला के बाद पत्रकारों से रुबरु हुए तो उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में आज किसानों के हित में काम हो रहा है।

पिछली सरकारे किसानों के साथ धोखा करती थी, लेकिन यह सरकार किसान के हित में कार्य कर रही है। सरकार की योजनाएं किसानों को लगातार मिल रही है। उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा केशव प्रसाद मौर्य पर दिए गए बयान का पलटवार करते हुए कहा कि केशव प्रसाद मौर्य बड़े नेता और जनाधार वाले है। वह भाजपा के कर्मठ एवं लग्नशील कार्यकर्ता भी है। इसलिए उनको लेकर जो बयान सपा मुखिया द्वारा दिया गया है।

वह बेहद खराब है। मंत्री ने कहा कि 2024 में फिर से मोदी सरकार बनेगी और इससे पहले भी पार्टियों ने मिलकर गठबंधन किए, लेकिन उनका क्या हाल हुआ। यह सबको पता है। इसलिए कोई भी गठबंधन कर ले। भाजपा की ही देश में दोबारा सरकार बनेगी और नरेंद्र मोदी प्रधान मंत्री बनेंगे। नीतिश कुमार को विपक्ष का प्रधानमंत्री दावेदार होने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि विपक्ष कुछ नहीं है। पहले भी विपक्ष एकजुट रहा है, लेकिन भाजपा ने सभी को धराशायी किया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

RBI Grade B Result 2026: प्रीलिम्स रिजल्ट जारी, Phase-II के लिए उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Bahubali 3: ‘बाहुबली 3’ को लेकर बढ़ी हलचल, प्रभास के एक इशारे ने फैंस की बढ़ा दी एक्साइटमेंट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img