Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

विधायक योगेश ने दो मार्गों का किया शिलान्यास

मुख्य संवाददाता |

बागपत: बागपत विधानसभा से भाजपा विधायक योगेश धामा ने रामनगर-खिंदौड़ा व दत्तनगर-कहरका-बरसिया संपर्क मार्गों का शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कराना ही प्राथमिकता है। सड़कों को बेहतर करने के लिए वह लगातार प्रयास कर रहे हैं।

बागपत विधायक योगेश धामा के प्रस्ताव पर निर्मित होने वाली सड़कों का शिलान्यास विधायक ने किया। विधायक ने रामनगर-खिंदौड़ा व दत्तनगर-कहरका-हरसिया संपर्क मार्गों का शिलान्यास किया। ग्रामीणों ने गांवों में पहुंचने पर विधायक का जोरदार स्वागत किया। विधायक ने कहा कि इन दोनों मार्गों की लंबाई 5.80 किलोमीटर है।

उन्होंने बताया कि अभी तक के कार्यकाल में 200 करोड़ रुपये की लागत से मार्गों का निर्माण कराया गया है। उनके प्रस्ताव पर लोनिवि से 110 करोड़ रुपये, जिला पंचायत विभाग से 65 करोड़ रुपये के मार्गों के निर्माण के अलावा मुख्यमंत्री त्वरित योजना, डूडा, गन्ना विकास व विधायक विधि से भी मार्गों का निर्माण कराया गया है।

उन्होंने कहा कि वह जाति-धर्म की राजनीति में विश्वास नहीं करते हैं। वह सिर्फ और सिर्फ विकास की राजनीति करना पसंद करते हैं। क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कराना ही उनकी प्राथमिकता है। सरकार की योजनाओं का लाभ क्षेत्र की जनता को अधिक से अधिक दिलाना प्राथमिकता है।

क्षेत्र की सड़कों को बेहतर कराना ही मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, विद्युत व सड़कों के क्षेत्र में कार्य प्रगति पर हैं। इस अवसर पर शेरगिरी प्रधान, कृष्ण प्रधान, ओमकार गिरी, सुरेंद्र सरपंच, राजू खिंदौड़ा, नारायण, बबलू गिरी, लोकेश प्रधान, राजेंद्र, कृष्ण त्यागी, विनोद प्रधान, रोहित प्रधान, एसकुमार आदि के अलावा संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img