जनवाणी संवाददाता |
किरतपुर: एमएलसी चुनाव की रणनीति बनाई। बुधवार को नगर किरतपुर में सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में भाजपा के जिला अध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि द्वारा भाजपा की शिक्षक एमएलसी बरेली मुरादाबाद मंडल चुनाव की बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मिकी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर चुनावी रणनीति तैयार की।
जिलाध्यक्ष ने कहा कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में जुट जाए तथा आज के मुख्य अतिथि भाजपा मुरादाबाद के पूर्व जिला अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता सभी मतदाताओं से पार्टी की उपलब्धियों के बारे में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील करें हरिओम शर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी पहली बार एमएलसी का चुनाव लड़ रही है।
सभी कार्यकर्ता अपनी पूरी लगन से अपने प्रत्याशी के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान करवाने की जिम्मेदारी लें। इस चुनावी बैठक में नगर व देहात की चुनावी समिति का गठन किया गया। बैठक में नगर अध्यक्ष योगेंद्र राजपूत, नगर महामंत्री गौरव पाराशर, नगर मंत्री अंकित रस्तोगी, आकाश जैन, सोनू वर्मा, संजय चौहान, रजनी कालरा, मोनिका कालरा, भीष्म सिंह राजपूत, मयंक अग्रवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

