Wednesday, May 27, 2026
- Advertisement -

सालभर में टीबी के छह हजार से ज्यादा मरीज हुए ठीक

  • आज जिला अस्पताल में मनाया जाएगा विश्व क्षय रोग दिवस

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: सन 2025 तक देश को टीबी से पूरी तरह मुक्त कराने को लेकर सरकार बेहद गंभीर है। टीबी उन्मूलन के लिए तरह-तरह की योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार (24 मार्च) को विश्व क्षय रोग दिवस मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला अस्पताल में सुबह दस बजे रैली निकाली जाएगी। नगर विधायक राजीव गुंबर रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

यह जानकारी जिला क्षय रोग अधिकारी (डीटीओ) डा. सर्वेश सिंह ने दी। उन्होंने बताया -इस बार की थीम है कि यस वी कैन एंड टीबी (हम टीबी  को पूरी तरह समाप्त कर सकते हैं)। उन्होंने बताया – क्षय रोग, तपेदिक या ट्यूबरकोलोसिस (टीबी) संक्रामक बीमारी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार टीबी दुनिया भर में होने वाली मौतों के शीर्ष दस कारणों में से टीबी एक है। डब्ल्यूएचओ की एक रिपोर्ट के मुताबिक 2019 में घोषित नवीनत रिपोर्ट के अनुसार दुनिया भर में  एक करोड़ लोग टीबी से संक्रमित थे, जिनमें 26.90 लाख लोग अकेले भारत में थे। डा. सर्वेश सिंह ने बताया – टीबी को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए सरकार ने कई योजनाएं चलाई हुई हैं।

फिलहाल, सहारनपुर में 4916 मरीज हैं, जिनका मुकम्मल इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि साल भर में (वर्ष 2022) ठीक हुए मरीजों की संख्या 6346 है। जनपद में कुल 82 टीबी चैंपियन हैं, जिनमें से एक दर्जन टीबी चैंपियन और मरीजों की हौसला अफजाई कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि विश्व क्षय रोग दिवस पर 232 मरीजों को गोद लिया जाएगा। पूर्व में 1650 मरीजों को गोद लिया जा चुका है। इनमें इंडियन टोबैको कंपनी (आईटीसी) ने 1500 मरीजों को गोद लिया है। बाकी मरीजों को अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने गोद लिया है। सभी का इलाज किया जा रहा है।

डीटीओ ने बताया कि विश्व क्षय रोग दिवस पर जनजागरूकता के लिए जिला अस्पताल में दस बजे सुबह रैली निकाली जाएगी। इसके अलावा 11 बजे से टीबी सेनेटेरियम हाल में संगोष्ठी होगी, जिसमें टीबी निवारण पर चर्चा की जाएगी।  उन्होंने बताया कि गत 22 व 23 मार्च को देहात क्षेत्रों में विभिन्न तरह की गतिविधियां आयोजित की गई हैं। स्वास्थ्य विभाग टीबी के खात्मे के लिए पूरी तरह तत्पर है। एकीकृत निक्षय दिवस इसी कड़ी में मनाया जाता है। इसके अलावा निक्षय पोषण योजना के तहत प्रत्येक मरीज को हर माह पांच सौ रुपये दिए जा रहे हैं। यह राशि उपचार चलने तक दी जाती है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

NEET-UG: शिक्षा माफिया पर शिकंजा, NEET पेपर लीक केस में दो और आरोपी गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो| नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने नीट-यूजी...

Saharanpur News: फर्जी आरटीई भुगतान मामले में दो स्कूलों पर कार्रवाई, 32.61 लाख की वसूली के आदेश

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आरटीई फीस प्रतिपूर्ति में अनियमितता के...

PM Modi: नेहरू जी की पुण्यतिथि पर देशभर में श्रद्धांजलि, पीएम मोदी ने भी किया नमन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित...

एआई पर बदला सैम ऑल्टमैन का नजरिया, बोले- इंसानों की जगह लेना आसान नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन...
spot_imgspot_img