Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

सांसद और विधायक ने किया पुस्तक का विमोचन

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: नेशनल हाइवे स्थित ग्रैंड ड्रीम्स रिसोर्ट में कृष्णा पब्लिकेशन द्वारा पुस्तक विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेरठ हापुड़ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल व विधायक सोमेंद्र तोमर रहे।

कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, कृष्णा पब्लिकेशन के डायरेक्टर सुगम रस्तोगी और चेयरमैन एसके रस्तोगी ने भगवान श्री कृष्ण और मां भगवती सरस्वती की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद कृष्णा पब्लिकेशन के डायरेक्टर सुगम रस्तोगी और चेयरमैन एसके रस्तोगी ने सांसद और विधायक को पौधा देकर व शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया।

इसके बाद बीएससी फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ की प्रथम वर्ष की पुस्तक का विमोचन किया गया। वही दूसरी सीरीज में बीएससी तृतीय वर्ष की फिजिक्स, केमिस्ट्री मैथ और जूलॉजी की आॅब्जेक्टिव टाइप की पुस्तक का विमोचन किया। कार्यक्रम में सांसद राजेंद्र अग्रवाल और विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल व सोमेंद्र तोमर ने कृष्णा पब्लिकेशन के डायरेक्टर और चेयरमैन के बारे में कहा कि इनके द्वारा शिक्षा जगत में बहुत ही बेहतरीन कार्य किया जा रहा है। गुणवत्तापूर्ण पुस्तक प्रसिद्ध लेखकों द्वारा तैयार की जा रही है।

इससे देश के नौजवानों का भविष्य उत्तम हो रहा है। कृष्णा पब्लिकेशन के डायरेक्टर सुगम रस्तोगी ने कहा कि पब्लिकेशन की शुरूआत 78 वर्ष पूर्व उनके दादा बनारसीदास रस्तोगी ने की थी। जिसके द्वारा गुणवत्तापूर्ण लेखन सामग्री पाठ्यक्रम में शामिल कर देश विदेश के नौजवानों का भविष्य तैयार किया जा रहा है। इस दौरान अरुण जिंदल, विनोद भारती मंचासीन रहे और कार्यक्रम का संचालन कवि सुमनेश सुमन ने किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img