Friday, April 24, 2026
- Advertisement -

मुंबई की लगातार पांचवीं जीत, केकेआर को आठ विकेट से रौंदकर शीर्ष पर  

  • मुंबई की लगातार पांचवीं जीत
  • डिकॉक का अर्धशतक,  केकेआर को आठ विकेट से रौंदकर शीर्ष पर
अबुधाबी, भाषा: क्विंटन डिकॉक (नाबाद 78) और कप्तान रोहित शर्मा (35) की आक्रामक शुरुआत और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को आठ विकेट से हराया।
डिकॉक ने 44 गेंद की नाबाद पारी में नौ चौके और तीन छक्के लगाए। टूर्नामेंट में यह मुंबई की लगातार पांचवीं जीत है जिससे टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है। आठ मैचों में छह जीत के साथ टीम के नाम 12 अंक है। इतने ही मैच में केकेआर आठ अंक के साथ चौथे स्थान पर है। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 148 रन बनाए। मुंबई ने इस लक्ष्य को 16.5 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। मैच से कुछ घंटे पहले हालांकि विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करने की बात कहते हुए केकेआर की कप्तान पद से हट गये। उनकी जगह इंग्लैंड के विश्व कप विजेता कप्तान और आईपीएल में इस फ्रेंचाइजी में अब तक उप कप्तान की भूमिका निभा रहे मोर्गन को कमान सौंपी गई है। केकेआर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए मैच के 18वें ओवर तक रन बनाने के लिए संघर्ष कर रही थी लेकिन आखिरी दो ओवरों में मोर्गन और पैट कमिंस ने 35 रन जोड़कर टीम को सम्मान जनक स्कोर तक पहुंचाया। इस दौरान कमिंस ने 53 रन की नाबाद पारी खेलने के अलावा कप्तान इयोन मोर्गन (नाबाद 39) के साथ छठे विकेट के लिए उनकी 87 रन की अटूट साझेदारी की। लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित और डिकॉक ने पहली गेंद से ही आक्रामक रूख अपनाया। रोहित ने पारी की पहली गेंद पर ही क्रिस ग्रीन के खिलाफ चौका लगाकर कर खाता खोला। उन्होंने इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा के दूसरे ओवर में लगातार दो चौके लगाए। अब बारी डिकॉक की थी जिन्होंने चौथे ओवर में कमिंस का स्वागत लगातार दो चौके से किया। उन्होंने पारी के सातवें ओवर में कृष्णा की गेंद पर पहला छक्का लगाया और फिर नौवें ओवर में रसेल के खिलाफ छक्के के साथ 25 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। रोहित शर्मा ने भी इसके बाद वरूण चक्रवर्ती की गेंद पर गगनचुंबी छक्का लगाया। वह हालांकि 11वें ओवर में शिवम मावी की गेंद पर विकेट कीपर कार्तिक को कैच थाम बैठे। उन्होंने 36 गेंद में पांच चौके और एक छक्का की मदद से 35 रन बनाए। लय में चल रहे सूर्यकुमार यादव हालांकि इस पारी में कुछ खास नहीं कर सके और चक्रवर्ती की गेंद पर बोल्ड हो गए।
डिकॉक का साथ देने मैदान पर आए हार्दिक पंड्या ने कमिंस द्वारा किए गए 16वें ओवर में दो चौके और एक छक्का लगाया। हार्दिक ने 17वें ओवर में चौका लगाकर स्कोर बराबर करने के बाद पांचवीं गेंद पर एक रन लेकर टीम का जीत दिला दी। हार्दिक 11 गेंद में 21 रन बनाकर नाबाद रहे।
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट जारी, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें परिणाम

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...

West Bengal: कुमारगंज में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर हमला, सियासी माहौल गर्म

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी...

Fuel Price: सरकार ने पेट्रोल-डीजल बढ़ोतरी की खबरों को किया खारिज, बताया अफवाह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दि​क स्वागत...
spot_imgspot_img