Saturday, June 6, 2026
- Advertisement -

हाशिए पर वेस्ट यूपी की मुस्लिम सियासत

  • सपा की एमएलसी प्रत्याशी सूची ने ठोकी ताबूत में आखिरी कील
  • संगठन से सदन तक उपेक्षा का दंश झेल रहे पश्चिम के सपाई

रामबोल तोमर |

मेरठ: उत्तर प्रदेश की राजनीति में वैसे तो समूचे प्रदेश का मुस्लिम ही सियासी दलों के लिए अछूत होता जा रहा है। मगर वर्तमान में सबसे अधिक उपेक्षा की शिकार वेस्ट यूपी की मुस्लिम सियासत हो गई है, जो लगातार हाशिए की ओर ही बढ़ती चली जा रही है। यह हाल तब है, जब यूपी का यह भाग मुस्लिम वोटों के मामले में एक बड़ी ताकत रखता है। फिर भी संगठन से सदन तक इसकी अनदेखी ही की जाती रही है।

इसे आप राजनीतिक दलों की क्षेत्र के साथ नाइंसाफी कहें या सियासी जमातों के सुप्रीमो द्वारा की जा रही अनदेखी। किंतु लगातार रसातल में जा रही इस क्षेत्र की कभी मजबूत रहने वाली मुस्लिम सियासत को फिलहाल तो संजीवनी मिलती नहीं दिख रही है। बुधवार को जारी हुई समाजवादी पार्टी की विधान परिषद् सदस्य (एमएलसी) प्रत्याशी सूची ने एक तरीके से देखे तो इस ताबूत में आखिरी कील ठोकने का काम भी कर दिया।

संभावना जताई जा रही थी कि इस बार सपा से वेस्ट यूपी के किसी मुस्लिम चेहरे को पार्टी टिकट देकर राज्य के उच्च सदन में भेजेगी। मगर यह उम्मीद भी उस समय टूट गई, जब सपा ने दो प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर सूची जारी कर दी, लेकिन उसमें वेस्ट यूपी के किसी मुस्लिम चेहरे का नाम सामने नहीं आया।

इस दो सदस्य सूची में एक मुस्लिम चेहरा जरूर है, लेकिन वह वेस्ट यूपी नहीं बल्कि अंबेडकर नगर के बुजुर्ग नेता अहमद हसन का है। वहीं, दूसरा नाम सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के साय की तरह साथ रहने वाले करीबी राजेन्द्र चौधरी का है, जो जाट समुदाय से आते हैं।

अहमद हसन की बात की जाए तो यह वो चेहरा कहे जाते हैं, जो जनप्रतिनिध होते हुए भी कभी जनता के बीच का नहीं रहा। कुछ ऐसा ही राजेन्द्र चौधरी को लेकर भी जनता और राजनीति में कहा जाता रहा है। अब ऐसे में यह सवाल तो उठना लाजिमी है कि आखिर बार-बार वेस्ट यूपी की मुस्लिम राजनीति को नजर अंदाज आखिर क्यों किया जा रहा है? या फिर सपा के पास वेस्ट में एक भी ऐसा मुस्लिम नेता नहीं है, जो इस लायक हो कि उसे उच्च सदन में भेजा जा सके।

वेस्ट की मुस्लिम बहुल सीटों पर ही बची थी सपा की लाज

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा की आंधी में जब एक के बाद एक सभी सपाई किले ध्वस्त हो गए थे, तब भी पश्चिमी यूपी की मुस्लिम बहुल सीटों पर यहां के मतदाताओं ने सपा की लाज बचाई थी। सपा को इस चुनाव में मिली 47 सीटों में से 17 मुस्लिम प्रत्याशी चुनाव जीतकर सदन पहुंचे थे।

जिनमें 12 मुस्लिम विधायक वेस्ट यूपी से चुनाव जीते थे। इतना ही नहीं सहारनपुर की सदर, बिजनौर की नगीना और संभल जिले की असमौली की सीट पर भी सपा मुस्लिम वोटों की बड़ी तादाद होने के चलते ही जीत का स्वाद चख सकी थी। इस सबके बावजूद भी वेस्ट यूपी की मुस्लिम सियासत को आज हाशिए पर धकेल दिया गया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

MP News: रायसेन-भोपाल हाईवे पर बसों की आमने-सामने भिड़ंत, पांच की मौत, दर्जनों घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शुक्रवार सुबह सेहतगंज फैक्ट्री के...

Weather Update: 5 जून को एनसीआर में येलो अलर्ट, आंधी-तूफान और बारिश के संकेत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने...

38 साल का साथ: जैकी और आयशा श्रॉफ ने खास अंदाज में मनाई सालगिरह, शेयर कीं पुरानी यादें

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img