जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: जिले के कुंवर सत्यवीरा डिग्री कॉलेज बिजनौर में पारस्परिक सहयोग पर एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिसमे संस्था प्राचार्य प्रो. डा. महेंद्र सिंह कौरव ने छात्र, छात्राओं एवं शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए बताया कि जीवन में सफल होने के लिए आपसी सहयोग एवं सदभावना के साथ कार्य करना चाहिए।
उन्होंने बताया कि वीरा डिग्री कॉलेज में छात्रों के शिक्षण गुणवत्ता, अनुशासन, सुरक्षा, स्वास्थ्य आदि पर पूरा ध्यान रखा जाता है जिसमें सभी छात्र, छात्राएं एवं शिक्षक एक दूसरे की सहायता एवं सहयोग के लिए तत्पर रहते है।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे

