Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

भांजे ने प्रेम प्रसंग के चलते मामा की हत्या, गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो  |

बिजनौर: थाना हीमपुर दीपा क्षेत्रांतर्गत सात मार्च को जंगल ग्राम फतेहपुर कलां में सुरेंद्र उर्फ गुड्डू उम्र 35 वर्ष पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम कुतुबपुर गढ़ी ने अपने एक साथी अज्ञात के साथ मिलकर अपने सगे मामा सतपाल उम्र 52 वर्ष पुत्र हरज्ञान सिंह निवासी ग्राम फतेहपुर कलां को जान से मारने की नियत से गोली मार दी।

Weekly Horoscope: क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 20 मार्च से 26 मार्च 2022 तक |

स्थानीय पुलिस ने घायल सतपाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल के पुत्र की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई। 17 मार्च को सतपाल की उपचार के दौरान मौत हो गई। एसपी ने घटना आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए 15 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया। घटना के संबंध में कार्यवाही के दौरान नीरज पुत्र देवेंद्र यादव निवासी ग्राम खेड़की थाना चांदपुर का नाम प्रकाश में आया।

थाना हीमपुर दीपा पुलिस ने बुधवार को चैंकिंग के दौरान 15-15 हजार के इनामी सुरेंद्र उर्फ गुड्डू पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम कुतुबपुर गढ़ी व नीरज पुत्र देवेंद्र यादव निवासी ग्राम खेड़की थाना चांदपुर को एक अवैध तमंचा आला कत्ल 12 बोर, एक जिंदा कारतूस 12 बोर, एक चाकू नाजायज सहित सिंकदरा मोड़ से गिरफ्तार किया।

पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img