Sunday, May 31, 2026
- Advertisement -

New Rules: नई तारीख, नए नियम, 1 जून से लागू होंगे ये बड़े बदलाव, सीधा आपकी जेब पर होगा असर

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक् स्वागत और अभिनंदन है। हर महीने की शुरुआत के साथ ही देश में कई आर्थिक और वित्तीय बदलाव देखने को मिलते हैं। जून महीने की शुरुआत में भी कुछ ऐसे ही बड़े बदलाव होने जा रहे हैं, जो आम आदमी की दिनचर्या और बजट पर सीधा असर डाल सकते हैं। इनमें यूपीआई ट्रांजैक्शन, पीएफ की ब्याज दर, एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत, बैंक एफडी की ब्याज दर और क्रेडिट कार्ड के नियमों में परिवर्तन शामिल हैं।

LPG सिलेंडर के दाम

हर महीने की पहली तारीख को जनता की नजरें एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में संभावित बदलाव पर होती हैं, और मई की पहली तारीख को भी ऐसा हो सकता है। इस महीने की शुरुआत में, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 14 किलोग्राम के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें स्थिर रखी हैं, जबकि 19 किलोग्राम के कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 17 रुपये प्रति सिलेंडर की कमी की गई है।

CNG-PNG और ATF की कीमत

1 जून 2025 को हवाई यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव हो सकता है, जो राहत या कठिनाई का कारण बन सकता है। दरअसल, ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को न केवल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करती हैं, बल्कि एयर टर्बाइन फ्यूल के दामों में भी संशोधन करती हैं। मई में ATF की कीमतों में कमी की गई थी, और जून की शुरुआत में भी इसमें परिवर्तन की संभावना है। इसके साथ ही, CNG और PNG की नई कीमतें भी जारी की जा सकती हैं।

क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम

पहली तारीख से क्रेडिट कार्ड उपयोगकर्ताओं के लिए तीसरा महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो रहा है। यदि आप कोटक महिंद्रा बैंक के क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते हैं, तो 1 जून से आपको एक बड़ा झटका लग सकता है। इस बदलाव का मुख्य पहलू ऑटो डेबिट लेनदेन से संबंधित है। यदि आपके ऑटो डेबिट ट्रांजैक्शन में कोई समस्या आती है, तो बैंक द्वारा 2 प्रतिशत का बाउंस चार्ज लगाया जा सकता है, जो न्यूनतम 450 रुपये और अधिकतम 5000 रुपये तक हो सकता है।

बैंक की वेबसाइट के अनुसार, पहले तारीख से अधिकांश क्रेडिट कार्ड पर मासिक वित्तीय शुल्क में वृद्धि हो सकती है। यह वर्तमान 3.50 प्रतिशत (42 प्रतिशत वार्षिक) से बढ़कर 3.75 प्रतिशत (45 प्रतिशत वार्षिक) तक पहुंच सकता है।

EPFO 3.0 का आगाज

सरकार EPFO का नया संस्करण EPFO 3.0 1 जून को लॉन्च करने की योजना बना रही है। हाल ही में केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसके लाभ और परिवर्तनों की जानकारी साझा की थी। इस नए संस्करण के आने से देश के 9 करोड़ से अधिक सदस्यों को एटीएम के माध्यम से पीएफ राशि निकालने की सुविधा प्राप्त हो सकती है।

आधार अपडेट सुविधा खत्म

जून महीने में आधार कार्ड से जुड़ा एक महत्वपूर्ण बदलाव होने जा रहा है, जो 1 तारीख से नहीं, बल्कि 14 जून के बाद प्रभावी होगा। UIDAI ने आधार उपयोगकर्ताओं को मुफ्त आधार कार्ड अपडेट की सुविधा प्रदान की है, जिसकी अंतिम तिथि 14 जून है। यदि इस तिथि तक कोई भी उपयोगकर्ता मुफ्त अपडेट नहीं करा पाता, तो उसे इस सेवा के लिए 50 रुपये का शुल्क अदा करना होगा।

FD की ब्याज दरों में बदलाव संभव

बैंक जून में फिक्स्ड डिपॉजिट और लोन की ब्याज दरों में परिवर्तन कर सकते हैं। रिजर्व बैंक द्वारा संभावित रेपो रेट में कटौती के कारण FD की दरें कम हो सकती हैं। उदाहरण के लिए, सुर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 5 साल की FD पर ब्याज दर को 8.6% से घटाकर 8% कर दिया है।

म्यूचुअल फंड में नया कट-ऑफ टाइम

SEBI ने ओवरनाइट म्यूचुअल फंड स्कीम्स के लिए नया कट-ऑफ समय निर्धारित किया है। 1 जून से, ऑफलाइन लेनदेन के लिए समय 3 बजे और ऑनलाइन लेनदेन के लिए 7 बजे होगा। इसके बाद किए गए आदेश अगले कार्य दिवस पर मान्य होंगे।

UPI ट्रांजैक्शन में अब दिखेगा असली रिसीवर का नाम

NPCI ने एक नया नियम लागू किया है, जिसके अनुसार UPI भुगतान करते समय उपयोगकर्ताओं को केवल ‘Ultimate Beneficiary’ यानी असली रिसीवर का बैंकिंग नाम ही दिखाई देगा। अब QR कोड या संपादित नाम नहीं दिखेंगे। यह नियम सभी UPI ऐप्स पर 30 जून तक लागू होना अनिवार्य है।

जून में बैंक रहेंगे 12 दिन बंद

आरबीआई के अनुसार, जून 2025 में कुल 12 बैंक छुट्टियां होंगी, जिनमें रविवार, दूसरा और चौथा शनिवार शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, बकरीद जैसे त्योहारों पर भी बैंक बंद रहेंगे। इसलिए, कैश या बैंकिंग से संबंधित योजनाओं को पहले से तैयार करना आवश्यक है।

क्रेडिट कार्ड से यूटिलिटी बिल पेमेंट हो सकता है महंगा

कुछ बैंकों ने यह संकेत दिया है कि जून से क्रेडिट कार्ड के माध्यम से बिजली और पानी जैसे यूटिलिटी बिलों का भुगतान करने पर अतिरिक्त शुल्क लगाया जा सकता है, या कैशबैक की शर्तों में बदलाव किया जा सकता है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: मेरठ में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, टॉयलेट में मिला शव

जनवाी ब्यूरो | मेरठ: थाना टीपी नगर क्षेत्र में मालियाना...

Delhi News: स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल...

Bihar News: सरकारी आवास विवाद, राबड़ी देवी ने नोटिस को ठुकराया, दिया तीखा बयान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और...

UP News: ईद पर मिलने बुलाया, फिर चाकू से हमला, 17 वर्षीय छात्र की मौत से सनसनी

जनवाणी ब्यूरो | गाजियाबाद: पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद की...
spot_imgspot_img